भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित – सुधीर गुप्ता, संसदीय क्षेत्र के नीमच विधानसभा के जीरन में एकदिवसीय किसान संगोष्ठी का आयोजन हुआ
नीमच। मध्यप्रदेश, मंदसौर – संसदीय क्षेत्र के नीमच विधानसभा के जीरन मंे किसान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता ने मोदी सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की। साथ ही किसानों का आधुनिक तरीके से खेती के बारे में जानकारी प्रदान की गई। किसानों को खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए नई तकनीको की जानकारी दी गई। सांसद सुधीर गुप्ता ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है। किसान समान निधि के माध्यम से देश में लगभग 11 करोड़ किसान को सालाना 6 हजार रूपए की राशि प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से किसान भाइयों को सब्सिडी के माध्यम सिंचाई उपकरण प्रदान किए जा रहे है। सांसद गुप्ता ने कहा कि सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए चंबल के पानी को किसानों के खेतों तक पहुंचाया जा रहा है। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा, किसन क्रेडिट कार्ड मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी अनेक योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 7 हेक्टेयर में सिंचाई होती थी आज भारत सरकार में 46 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती है। इससे पता चलता है कि भाजपा सरकार ने किसानों की कितनी चिंता है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नवल गोस्वामी ने पशुपालन का महत्व बताते हुए कहा की पशुपालन से कृषि को लाभ का धंधा बनाया जा सकता है। क्यों की केटल का बेस्ट एग्रीकल्चर का बेस्ट और एग्रीकल्चर का बेस्ट केटल का बेस्ट इस फार्मूले पर खेती करने की बात कही साथ ही देशी गोपालक के लिए गोपाल गोपालक प्रतियोगिता का आयोजन जिला व प्रदेश स्तर पर होता है जिसका भी किसान भाई लाभ ले सकता है।
सफल किसानों की कहानी
कार्यक्रम में कई ऐसे किसान शमिल हुए जिन्होने भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़े या फिर उन्नत खेती कर खेती का लाभ का धंधा बनाया। कनावटी निवासी किसान प्रभुलाल धनगर सूरज मुखी पुष्प भेंट कर पिछले 8 सालों से जैविक खेती कर रहे है इनका कहना है जैविक खेती करने से परिवार में कोई बीमार नही होता जैविक खेती में फायदा ही फायदा है नुकसान कुछ भी नहीं है।
केलुखेड़ा निवासी किसान अनिल धाकड़ मेकिनिकल इंजीनियरिंग छोड़कर मधुमक्खी पालन कर रहे हैं । इन्होंने प्रधान मंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 15 लाख राशि का लोन लिया, जिसमे सरकार की और से 35 प्रतिशत सब्सिडी इस लोन पूर्ण होने पे 50 लाख का लोन लिया। 4 महा पूर्व इनका कहना की इनके द्वारा 10 प्रकार के शहद का फ्लेवर बनाया है। इसे एक्सपोर्ट कर उचित लाभ कमा रहे है।