ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

बिहार मे नितिश कुमार सबसे अधिक 9वीं बार मुख्यमंत्री बने साथ ही सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी डिप्टी सीएम पद वं गोपनियता की शपथ ली

नई दिल्ली। पटना मे आज नीतीश कुमार ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में सबसे अधिक 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। एक दशक में अपने पांचवें उलटफेर में जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने आज पटना के राजभवन में 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके साथ उन्होंने देश में सबसे ज्यादा बार सीएम पद की शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज शाम 5 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने एनडीए गठबंधन के नेता नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इनके साथ ही सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे।
इनके अलावा जदयू-भाजपा गठबंधन वाली नई सरकार में जदयू नेता विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन, निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह समेत 8 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.