ब्रेकिंग
“विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...

ग्वालियर-बेंगलुरू और ग्वालियर-दिल्ली-अयोध्या विमान सेवा का शुभारंभ, देश के समस्त रामभक्तों के लिए आनंद का विषय -मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव

भोपाल।। सरकार ने एक और तोहफा दिया है, अब श्रद्धालुओं को हवाई जहाज से अयोध्या भेजा जाएगा। राम वन गमन पथ पर विशेष बजट भी जारी कर दिया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा सपनों, संकल्पों और भरोसे की यात्रा बन गई है।

यह बातेें मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने सतना प्रवास के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर बधाई देते हुए कहा कि भगवान सूर्य का उतरायण होना हमारे लिए बहुत शुभ। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के आने के पूर्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। विभिन्न विकासकार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मंगलवार को सतना जिले के पटनाखुर्द में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर विभिन्न विकासकार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री यादव ने हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितलाभ और बेटियों को उपहार वितरित किए। इस अवसर पर राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश कुमार, पूर्व मंत्री राम खेलावन सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।

श्रीराम वन गमन पथ के 23 स्थलों का विकास उल्लेखनीय है कि श्रीरामचंद्र पथगमन न्यास का काम केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश में चिह्नित श्रीराम वन गमन पथ के 23 स्थलों का विकास करना है। इनमें सतना, पन्ना, कटनी, जबलपुर, नर्मदापुरम, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिले के स्फटिक शिला, गुप्त गोदावरी, अत्रि आश्रम, शरभंग आश्रम, अश्वमुनि आश्रम, सुतीक्ष्ण आश्रम, सिद्धा पहाड़, सीता रसोई, रामसेल, राम जानकी मंदिर, बृहस्पति कुंड, अग्निजिह्ना आश्रम, अगस्त्य आश्रम, शिव मंदिर, रामघाट, श्रीराम मंदिर, मार्कंडेय आश्रम, दशरथ घाट, सीता मढ़ी शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.