ब्रेकिंग
सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...

वाईएस शर्मिला ने गुरुवार को नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला अपनी पार्टी स‎हित कांग्रेस में शा‎मिल हो गई हैं। कांग्रेस के ‎लिए लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इसे बड़ा तोहफा बताया जा रहा है।

‎मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने गुरुवार को नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम ‎लिया है। उन्होंने अपनी सबसे पुरानी पार्टी वाईएसआर तेलंगाना कांग्रेस के विलय की भी घोषणा की और कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह उसे जरुर पूरा करेंगी। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए वाईएस शर्मिला ने राजनीतिक ताकतों के एकजुट होने पर खुशी व्यक्त की।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि आज मैं वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय करके बहुत खुश हूं। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि वाईएसआर तेलंगाना पार्टी आज से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रही है। शर्मीला ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना उनके पिता का सपना था और उन्हें इसमें योगदान देकर बेहद खुशी होगी। माना जा रहा है कि तेलंगाना और कर्नाटक में मिली सफलता के बाद कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस विलय को एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना और आगामी राज्य चुनावों से पहले एक संयुक्त मोर्चा बनाना है। गौरतलब है ‎कि हाल ही में तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान वाईएस शर्मिला ने लगातार कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.