ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

राजस्थान की भजनलाल सरकार का शनिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया, 16 मंत्रियों ने शपथ ली

जयपुर। बीजेपी ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव में 115 सीटों पर जीत हासिल की इसके बाद पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी को चौंकाकर पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया सीएम बनाया है। राजस्थान की भजनलाल सरकार का शनिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार में 16 मंत्रियों ने शपथ ली हैं। इसमें 12 कैबिनेट और 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। राजस्थान सरकार में राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह खींवसर, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, बाबूलाल खराड़ी, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा और कन्हैयालाल चौधरी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। जबकि भजनलाल सरकार में संजय शर्मा, गौतम कुमार, झब्बर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, हीरालाल नगर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं।

डॉ. मंजु वाघमार, विजय सिंह चौधही और केके बिश्नोई ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। डॉ. मंजु वाघमार अनुसूचित जाति, विजय सिंह जाट और बिश्नोई ओबीसी समाज से आते हैं।वहीं ओटा राम देवासी ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। ओटा राम ओबीसी वर्ग से आते हैं। वहीं संजय शर्मा, गौतम कुमार, झाबरा सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल सिंह और हीरा लाल नागर ने राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) की शपथ ली है। भजनलाल सरकार में बीजेपी ने जातिय समीकरण को साधकर कन्हैया लाल चौधरी और सुमित गोदारा को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई हैं। दोनों जाट समुदाय से आते हैं। इतना ही नहीं उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा के बेटे हेमंत मीणा ने मंत्रीपद की शपथ ली। हेमंत मीणा पहली बार के विधायक हैं।

भजनलाल शर्मा की कैबिनेट में अविनाश गहलोत और जोराराम कुमावत को भी जगह मिली है। अविनाश गहलोत और कुमावत दोनों ही ओबीसी वर्ग से आते हैं। मदन दिलावर, जोगाराम पटेल और सुरेश सिंह रावत ने भी शनिवार को राजस्थान के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। दिलावर एससी, जोगाराम ओबीसी और रावत ओबीसी वर्ग से आते हैं। वहीं बाबू लाल खराड़ी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। वह उदयपुर के झाड़ोल सीट से चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। किरोड़ी लाल मीना, राज्यवर्धन सिंह राठौर और गजेंद्र सिंह खींवसर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.