ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

संतरे में मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता

नई दिल्ली। आप सर्दियों में संतरे का सेवन नियमित तौर पर करते हैं तो शरीर को ढेरों फायदे मिलते हैं। यह पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह वजन कम करने में भी मदद करता है। संतरे में पाया जाने वाला मैग्नीशियम हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करने में मदद हो सकता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है तो संतरे को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

संतरे में मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह विटामिन-ए, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार है। संतरे में पौटेशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। यह गुण स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। बदलते लाइफस्टाइल में यदि आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो संतरे का नियमित तौर पर सेवन कर सकते हैं। संतरे में मौजूद पैक्टिन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह एक घुलनशील फाइबर है जो शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में करता है।

संतरे में पाया जाने वाला फाइबर और विटामिन-सी वजन कम करने में मदद करता है। फाइबर युक्त चीजों का सेवन करने से पेट ज्यादा समय तक भरा हुआ रहता है जिससे आप ओवरइंटिग से बचते हैं। ऐसे में यदि आप इस मौसम में वजन कम करना चाहते हैं तो आप संतरे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। बता दें कि सर्दियों के मौसम में ऐसे कई फल होते हैं जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं उन्हीं में से एक हैं संतरा। संतरा भी सर्दियों के मौसम में आसानी से मिलता है। यह स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे देता है। इसमें विटामिन-सी, आयोडीन, सोडियम, कैल्शियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से बचाए रखने में मदद करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.