ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

छत्तीसगढ़ के 6वॉं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,विधायकों की सहमित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर विष्णु देव साय को विधायक दल की बैठक में सहमति के बाद चुन लिया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ को 6वॉं मुख्यमंत्री मिल गया है। रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक की आहुत की गई थी। भाजपा की ओर से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षकों समेत पार्टी के बड़े नेता इस बैठक में मौजूद थे।

भाजपा विधायक दल की यह बैठक तीन चरणों में संपन्न हुई। सर्व प्रथम केंद्र से भेजे गए तीनों पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम की बैठक प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, नितिन नबीन और अजय जामवाल के साथ हुई है। इसके बाद संगठन महामंत्री पवन साय और रमन सिंह के साथ तीनों पर्यवेक्षकों ने बैठक की और उनकी राय जानी। पर्यवेक्षकों ने इसके बाद बैठक में मौजूद विधायकों से चर्चा की है।

विधायकों की सहमित के बाद ही विष्णु देव साय को छत्तीसढ़ का मुख्यमंत्री चुना गया है। यहां बतलाते चलें कि साय बड़ा आदिवासी चेहरा हैं। साय साल 2020 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही साय सांसद और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर अहम जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। सीएम की दौड़ में ये नाम भी थे शामिल छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की दौड़ में साय के अतिरिक्त कई बड़े नाम भी शामिल थे। इनमें सबसे बड़ा नाम पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का था, इनके अलावा ओबीसी चेहरा अरुण साव, रेणुका सिंह और ओपी चौधरी के नाम को लेकर खूब खबरें भी चलाई गईं थीं और बराबर सस्पेंस बना हुआ था। विधायक दल की बैठक में सहमति के साथ तमाम कयासों पर विराम लग गया और साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होंगे यह खबर निकलकर सामने आ गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.