मंदसौर। मध्यप्रदेश,मंदसौर श्री बंजारी बालाजी धाम पानपुर में रविवार को मालवी गुजराती प्रजापति समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में पिपलियामंण्डी क्षेत्र के भामाशाह समाजसेवी ठा.कृष्णपालसिंह शक्तावत मुदेड़ी द्वारा 9 नव विवाहित वर वधु प्रत्येक जोड़े को कन्यादान स्वरूप सिलाई मशीन भेंट की गई।
इस अवसर पर मारूती धाम गुडबेली के कथावाचक पुज्य सीता बहन, गाविंद पोरवाल, मल्हारगढ़ पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश प्रजापति कई वरिष्ठजन एवम प्रजापति समाज के स्वजाति बंधु मौजूद थे।