ब्रेकिंग
पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच... सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ... नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट... मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म... अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत...

लोक सभा का शीतकालीन सत्र आज से प्रारंभ हो रहा है। आशा है सभी दलों के सक्रिय सहयोग से सदन में देशहित व जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन चिंतन–मनन होगा।

नई दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष ओम ‎बिरला ने सभी दलों से संसद सत्र के दौरान सहयोग करने का आग्रह ‎किया है। बता दें ‎कि संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार 4 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। सत्र प्रारंभ होने से पहले लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों से सदन की कार्यवाही को सुचारू ढंग से चलने देने का आग्रह करते कहा है कि उन्हें आशा है कि सत्र के दौरान सभी दलों का सक्रिय सहयोग मिलेगा।

स्पीकर ने कहा ‎कि सत्र में देशहित व जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर सदन में गहन चिंतन–मनन होगा और सभी सांसद अनुशासन–शालीनता के साथ सदन की कार्यवाही में सहभागिता निभाएंगे। ओम बिरला ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा ‎कि लोक सभा का शीतकालीन सत्र आज से प्रारंभ हो रहा है। आशा है सभी दलों के सक्रिय सहयोग से सदन में देशहित व जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन चिंतन–मनन होगा। माननीय सदस्य अनुशासन और शालीनता के साथ कार्यवाही में सहभागिता निभाएंगे। सामूहिक प्रयासों से हम सदन की गरिमा में अभिवृद्धि करेंगे। संसद का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर तक चलने वाला है, 19 दिनों के दौरान सत्र में 15 बैठकें होंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.