ब्रेकिंग
पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच... सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ... नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट... मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म... अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत...

कमलनाथ ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी को बधाई देता हूं। मध्य प्रदेश की जनता का फैसला उन्हें स्वीकार है।

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलनाथ ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। पत्रकार वार्ता में मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी उपस्थित थे। कमलनाथ ने कहा कि चुनाव परिणाम में मध्य प्रदेश की जनता का फैसला उन्हें स्वीकार है। हमें विपक्ष में बैठने की जिम्मेदारी दी गई है और हम अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। मध्य प्रदेश के सामने अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि मध्य प्रदेश की युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो, हमारे किसानों को खुशहाली मिले। मैं भारतीय जनता पार्टी को बधाई देता हूं। मुझे आशा है कि जनता ने उनके ऊपर जो विश्वास दिखाया है, वे उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। आप सबको याद होगा कि मैंने कभी सीटों की घोषणा नहीं की। मैंने हमेशा यही कहा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर विश्वास है और आज भी मैं यही कहूंगा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर विश्वास है। मैं सभी हारे हुए प्रत्याशी और जीते हुए विधायकों के साथ इस बात की समीक्षा करूंगा कि आखिर वह क्या वजह रही जो हम अपनी बात मध्य प्रदेश के मतदाता को समझा नहीं सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.