ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

राहुल गांधी ने कहा है कि यदि देश में कांग्रेस की सरकार बनती है, तब 30 लाख पदों पर भर्ती होगी

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पर ट्विट कर बताया कि, हमारे नेता श्री राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने देश के नौजवानों को पाँच गारंटी दी है। आगामी लोकसभा चुनाव में युवा इन गारंटियों को समझेंगे और सच्चाई का साथ देंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले युवा वोटर्स के लिए कई बड़े वादे किए हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि यदि देश में कांग्रेस की सरकार बनती है, तब 30 लाख पदों पर भर्ती होगी। इतना ही नहीं उन्होंने कॉलेज खत्म होने के बाद एक लाख रुपए वाली अप्रेंटिसशिप देने की भी घोषणा की है। दरअसल भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, हिन्दुस्तान में 30 लाख सरकारी रिक्तियां हैं। मोदी जी इन्हें भरवाते नहीं हैं।

कांग्रेस की सरकार में आने के बाद हमारा पहला काम होगा कि 90 प्रतिशत को 30 लाख नौकरियां हम देने वाले है। राहुल गांधी ने दूसरा वादा किया कि देश में हर ग्रैजुएट को एक लाख रुपए वाला एक अधिकार दिया जाएगा। उन्होंने हर युवा को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने की बात कही। उन्होंने कहा, हम मनरेगा लाए थे जिससे लाखों लोगों को फायदा हुआ, हमारी सरकार ने रोजगार का अधिकार दिया था। वैसे ही हम भारत के सभी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने जा रहे हैं। ये हर ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर को मिलेगा। राजस्थान के साथ देश के कई राज्यों में बड़ा मुद्दा बन चुके पेपर लीक पर भी राहुल गांधी ने लोगों से वादा किया। उन्होंने सख्त कानून बनाने की बात कहकर कहा कि करोड़ों युवाओं का भविष्य खराब होने से रोका जाएगा। राहुल गांधी ने कहा, हम एक नया कानून लाएंगे, पेपर लीक के खिलाफ जिसमें हम परीक्षा दिलवाने का तरीका पूरी तरह से बदल देने वाले हैं। एग्जाम जो प्राइवेट कंपनियों को आउटसोर्स कर दिया जाता है, वह नहीं होगा। एग्जाम सरकारी संस्था करेगी। यदि पेपर लीक हो गया, तब कानूनी कार्रवाई ऐसी होगी कि दूसरी बार नहीं होने वाला।

राहुल गांधी ने कहा कि बहुत से युवा ओला-ऊबर, डिलीवरी का काम करते हैं, जिन्हें गीग वर्कर्स कहते हैं। इनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए लिए राजस्थान में हमारी पिछली सरकार ने कानून बनाया था, उस कानून को पूरे हिन्दुस्तान में लागू करने जा रहे हैं। जो ड्राइवर, सिक्यॉरिटी गार्ड, ऊबर-ओला, पिज्जा डिलीवरी का काम करते हैं, इनकी रक्षा हो, इनके लिए पेंशन और सामाजिक सुरक्षा हो, इन्हें एक दिन में नौकरी से ना निकाला जा सके। इसके लिए कानून बनाएंगे।

इतना ही नहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित कर स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए फंड देने का वादा किया। उन्होंने कहा, मोदी जी ने स्टार्ट अप इंडिया किया, स्टैंडअप इंडिया किया, मेक इन इंडिया किया, कोई फर्क नहीं पड़ा। सबकुछ दो-तीन अरबपति ले गए। युवाओं को ना स्टार्टअप मिला ना मेक इन इंडिया। हम लोगों ने स्टार्टअप के लिए 5 हजार करोड़ का फंड बनाया है। हर जिले में यह फंड रहेगा। 40 साल से कम उम्र के युवा इसका लाभ उठा सकते है। युवाओं के सपनों को हकीकत बनाना कांग्रेस का संकल्प है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.