ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म... अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि...

“32 विभाग, एक मिशन – कौशल के माध्यम से मध्यप्रदेश को बनाना आत्मनिर्भर” कौशल प्रशिक्षण योजनाओं पर मंत्रालय में कार्यशाला

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश एक नई क्रांति की ओर बढ़ रहा है। युवाओं के सपनों को साकार करने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 दिसंबर 2024 को मंत्रालय में कौशल विकास पर आधारित एक वृहद कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 32 विभाग अपने कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण देंगे।

कार्यशाला “आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश” की परिकल्पना को साकार करने का एक मजबूत प्रयास है, जिसमें विभागीय योजनाओं के समन्वय और नवाचारों पर चर्चा होगी। कार्यशाला में तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक नीति, महिला बाल विकास, कृषि, ऊर्जा, और स्वास्थ्य जैसे विभागों द्वारा अपनी योजनाओं की प्रगति साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मानना है कि हर युवा को कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना ही राज्य के विकास का आधार है। यह आयोजन न केवल युवाओं के हुनर को निखारने का मौका देगा, बल्कि उन्हें वैश्विक अवसरों के लिए भी तैयार करेगा।

कार्यशाला में रोजगार आधारित नवाचारों और योजनाओं की समीक्षा के साथ एकीकृत पोर्टल विकसित करने पर भी चर्चा होगी। आयोजन राज्य में कौशल विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा और युवाओं को एक बेहतर और उज्जवल भविष्य की ओर ले जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.