ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

विधानसभा निर्वाचन-2023 मध्यप्रदेश में 59 हजार 031 वरिष्ठ मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं ने डाक मतपत्र से घर से किया मतदान

अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल 882 शासकीय सेवकों ने भी किया डाक मतपत्र से मताधिकार का उपयोग

भोपाल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में 10 नवंबर तक 59 हजार 031 वरिष्ठ तथा दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सुविधा का लाभ लिया है।

इसी तरह से निर्वाचन ड्यूटी में लगे 2 लाख 25 हजार 616 अधिकारियों-कर्मचारियों ने फैसिलिटेशन सेंटर, अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल 882 अधिकारियों-कर्मचारियों और 67 सेवा निर्वाचक मतदाताओं ने डाक मतपत्र से मतदान किया है।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अत्यावश्यक सेवाओं के रूप में कार्यरत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, गृह विभाग (अग्निशमन सेवाएँ) और ऊर्जा विभाग में सेवारत शासकीय सेवकों को मतदान के दिन ऑन ड्यूटी होने के कारण अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर उपस्थित होने में सक्षम नहीं होने के कारण डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.