मंदसौर 11 नवंबर 23/ स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जिले में मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज संजीत रोड स्थित महारानी लक्ष्मीबाई चौराहे पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। वहीं पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी किया गया। नुक्कड़ नाटक मतदाताओं को बहुत ही प्रोत्साहित कर रही है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया। अपर कलेक्टर एवं एडिशनल एसपी द्वारा मतदाताओं को 17 नवंबर के दिन मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।
वहीं पर बुजुर्ग मतदाताओं का सम्मान भी किया गया। उन्हें हार फूल एवं शाल श्रीफल भी भेंट किया गया।
इस दौरान अपर कलेक्टर विशाल सिंह चौहान, एडिशनल एसपी गौतम सिंह सोलंकी, महिला बाल विकास अधिकारी एवं कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बुजुर्ग मतदाता, बड़ी संख्या में जागरूक मतदाता, पत्रकार मौजूद थे।