ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

प्रेसवार्ता में डॉ रागिनी नायक ने कविता गाकर भाजपा सरकार पर मंहगाई को लेकर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में प्याज के दाम लोगो को खून के आंसू रुला रहे

भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक ने पार्टी के अन्य प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ गले में प्याज की माला पहनकर बढ़ती हुई प्याज़ की कीमतों पर अनूठे अंदाज में विरोध दर्ज कराया ।

दीपावली से पहले एक बार फिर आम जनता पर महंगाई की मार पड़ी है, इन दिनो प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसके कारण लोगो की जेब पर भारी झटका लग रहा है। चुनावी मौसम में कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए भाजपा सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है।

एक प्रेसवार्ता में डॉ रागिनी नायक ने कविता गाकर भाजपा सरकार पर मंहगाई को लेकर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में प्याज के दाम लोगो को खून के आंसू रुला रहे है। टमाटर के साथ ही प्याज के दाम 80 से 90 रूपए किलो बिक रही है, जिससे आम जनता बेहाल हो रही है। बढ़ती महंगाई पर को लेकर रागिनी नायक ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि ये सरकार जनता के जख्मों में नमक लगाने का काम करती है। इस समय किसानों के साथ बुरा बर्ताव हो रहा है, सरकार किसानों को उनकी फसलों का सही दाम नहीं दे रही है।

रागिनी नायक ने पहले की याद दिलाते हुए तंज करते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतो पर सड़को पर आकर विलाप करने वाली भाजपा महिला नेत्री स्मृति ईरानी कुछ नही बोल रही है, अब वो कहॉ है। महंगाई बढ़ती जा रही हैं, मीनाक्षी लेखी बताए की एमपी में आटा, दाल,दूध सब दुगने दाम पर क्यों आ रहा है, एक तरफ महंगाई है और कमाई नहीं है, नौकरियां नही है, प्रदेश में कर्ज 4.50 लाख करोड रुपए के पार हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.