ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा मध्यप्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को पसंद कर रही है।

BJP will get unexpected victory in Madhya Pradesh elections: Tomar - Morena News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का दावा है कि राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा को अब अप्रत्याशित जीत मिलेगी क्योंकि कांग्रेस अप्रासंगिक हो चुकी है।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने दिमनी से नामांकन दाखिल कर दिया है और कहा है, चुनाव कोई भी हो, हमेशा प्रतिष्ठापूर्ण और चुनौतीपूर्ण ही होते है। कांग्रेस पहले ही अप्रसांगिक थी, इस चुनाव में कांग्रेस और अधिक अप्रासंगिक हो गई है। कांग्रेस के नेता आपस में अपने कपड़े फाडऩे में व्यस्त हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी चुनाव को जीतने के लिए जनता का आशीर्वाद लेने में व्यस्त है। प्रदेश की जनता हर जगह भाजपा प्रत्याशियों को भरपूर आशीर्वाद दे रही है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को इस बार अप्रत्याशित बहुमत मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री शुक्रवार की सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करने के लिए नवीन कलेक्ट्रेट भवन पहुंचे थे। नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास जनसमर्थन और विकास के साथ जन कल्याणकारी योजनाएं है। इसलिए मध्यप्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को पसंद कर रही है।

तोमर ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता सीजनल हिंदू हैं। राम मंदिर और राम सेतु का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता बाद में घडिय़ाली आंसू बहाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। भाजपा के लिए राम मंदिर का निर्माण वोट का नहीं आस्था का प्रश्र है। जनता कांग्रेस के ढकोसले को अच्छे से पहचानने लगी है और कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है।

#Khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.