मंदसौर। मध्यप्रदेश जिला मंदसौर के सुवासरा मे सुवासरा पलिस ने चोर पकड़े, घटना का संक्षिप्त विवरण 01 सितंबर 2023 को रात्रि मे भडकेश्वर महादेव मंदिर के आंगन में रखी दानपेटी चोरी हो गयी थी चोरी होने के पश्चात मंदिर के पुजारी फरियादी मनोहरपुरी पिता केसरपुरी निवासी बनी ने थाने आकर रिपोर्ट किया फरियादी के बताये अनुसार थाना सुवासरा पर आरोपी डुंगरसिंह के विरुध्द अपराध कमांक 260/23 धारा 379 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
कार्य विवरण- इसी तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अनुराग सुजानिया के द्वारा भडकेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी की घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये निर्देशित किया गया।
इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन्दसौर गौतम सौलंकी एवं एसडीओपी सीतामउ निकितासिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सुवासरा उनि शिवांशु मालवीय ने थाना स्तर पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये प्रथक प्रथक टीमें गठित कर प्रकरण से संबंधित एक एक कडी जोड़ना प्रारंभ किया। तथा सुवासरा पुलिस टीम के व्दारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी डुंगरसिंह पिता बालुसिंह गुर्जर निवासी धानडी को गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण के आरोपी डुंगरसिंह से पुछताछ की गई जिसमे आरोपी ने पुछताछ पर बताया कि उसने तथा उसके साथी जीवन पिता भगवान गिरी निवासी धानडी ने दो तीन महिने पहले भडकेश्वर महादेव मंदिर में रखी दानपेटी से रुपये चोरी किये थे और 01 सितंबर 2023 को रात 01 बजे करीबन अकेला भडकेश्वर महादेव मंदिर के आंगन में रखी दानपेटी को चुराकर अपनी कार मे रखकर अपने घर ले गया और दानपेटी को तोडकर दानपेटी से कुल 7825 रुपये निकालकर घर मे छुपा दिये और दानपेटी को 8 लेन पर फेंक दी जो आरोपी से चोरी की गयी दानपेटी, राशि 7825 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त टाटा कम्पनी की इण्डिगो कार क्रमांक एम.पी. 04 सी.एफ. 7151 जप्त की गयी तथा थाने के अन्य अपराध क्रमांक 125/23 धारा 379 भादवि मे भी आरोपी से पूछताछ आरोपी ने अपने साथी जीवन गिरी के साथ मिलकर 2-3 महिने पूर्व दानपेटी से रुपये चोरी करना बताया गया जो आरोपी डुंगरसिंह पिता बालुसिंह गुर्जर निवासी धानडी के कब्जे से 16740 रुपये जम किये गये तथा आरोपी जीवन पिता भगवान गिरी निवासी धानडी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10480 रुपये नगदी जप्त किये गये।
इस प्रकार थाना सुवासरा पुलिस ने भडकेश्वर महोदय मंदिर मे हुई चोरीयो को खुलासा किया गया। प्रकरण मे आरोपीयो से सघनता से पुछताछ की जा रही है। करने पर गिरफ्तार आरोपी- अपराध क्रमांक 260/23 मे गिरफ्तार आरोपी, डुंगरसिंह पिता बालुसिंह गुर्जर उम्र 23 वर्ष निवासी धानडी थाना सुवासरा अपराध क्रमांक 125/23 धारा 379 भादवि मे गिरफ्तार आरोपी, डुंगरसिंह पिता बालुसिंह गुर्जर उम्र 23 वर्ष निवासी धानडी थाना सुवासरा 2 जीवन पिता भगवान गिरी उम्र 35 वर्ष निवासी धानडी थाना सुवासरा जप्त मधुका-1 अपराध क्रमांक 260/23 मे (अ) नगदी 7825 रुपये की राशि (ब) एक लोहे की दानपेटी वजनी लगभग 30-35 किलो ग्राम गुलाबी रंग की (स) एक सफेद रंग की टाटा कम्पनी की इण्डिगो कार एम. पी. 04 सी. एफ. 7151, 2- अपराध क्रमांक 125/23 मे (अ) नगदी 27220-/ रुपये की राशि सराहनीय कार्य उनि शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी सुवासरा एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता
आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच...
सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ...
नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट...
मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म...
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम
म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत...