ब्रेकिंग
पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच... सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ... नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट... मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म... अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत...

कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा है कि मध्यप्रदेश को पिछले 20 सालों में पीछे धकेलने के बाद क्या अब बीजेपी का अपराध बोध जागा है जो जनता के बीच जा रही है। कांग्रेस सासंद नकुलनाथ ने कहा- भाजपा की यह जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश में विदाई यात्रा साबित होगा ।

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा है कि आज बीजेपी को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ करके जनता तक जाने की जरूरत इसलिए पड़ रही है क्योंकि उनके काम जनता तक नहीं पहुंचे। आज से मध्यप्रदेश में भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। यात्रा के तहत पूरे प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से गुजरकर सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाएगी। कमलनाथ ने आगे लिखा है कि अगर बीजेपी जनता के बीच ‘क्षमाप्रार्थी’ बनकर जाएगी तो आशा है मध्यप्रदेश की बड़े दिलवाली जनता औपचारिकतावश उनकी यात्रा को पानी तो पिला दें। लेकिन बीजेपी को वोट रूपी आशीर्वाद जनता फिर भी नहीं देगी। मध्यप्रदेश को पिछले 20 सालों में पीछे धकेलने के बाद क्या अब बीजेपी का अपराध बोध जागा है जो जनता के बीच जा रही है। दो दशकों में तो मध्यप्रदेश इतना शक्तिशाली हो जाना चाहिए था। कि जनता को लुभाने के लिए झूठी घोषणा-पर-घोषणा नहीं करनी पड़ती।

कांग्रेस सासंद नकुलनाथ ने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा की यह जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश में विदाई यात्रा साबित होगा 

आज से भाजपा ने प्रदेश में जन-आशीर्वाद यात्रा शुरू कर दी है । हर चुनाव के पहले भाजपा जनता के (सरकारी) पैसों का दुरुपयोग कर, सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर, प्रशासन को परेशान कर चुनावी यात्रा शुरू कर देती है । – प्रदेश के हर हिस्से में इस यात्रा का भारी विरोध हो रहा है । किसान भारी बिल, खाद और अन्य कृषि संकट पर जबाब माँग रहे है । युवा रोजगार के झूठे वादो का जबाब माँग रहे । जनता कमर तोड़ महँगाई और झूठी घोषणाओं पर भाजपा से जबाब माँग रही है । जनता के साथ भाजपा नेताओं में भी भारी विरोध देखने मिल रही है । प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती जी ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है । मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा की यह जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश में विदाई यात्रा साबित होगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.