नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेकर घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दाम में भारी कटौती की है। बढ़ती महंगाई के बीच लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मोदी सरकार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की काम कर दिए है। इस फैसले के बाद आम जनता को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। साथ ही सरकार 75 लाख नए उज्जवला कनेक्शन भी बांटेगी।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि रक्षाबंधन और ओनम पर दाम घटाकर प्रधानमंत्री मोदी ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। इससे देश के 33 करोड़ उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इस फैसले से सरकार पर वित्त वर्ष 2023-24 में 7,680 करोड़ रुपये का बोझ आएगा। बता दें कि इसके पहले अगस्त महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की थी। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।
दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये, वहीं,अगर सरकार सिलेंडर में 200 रुपये की कटौती करती है, तब दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये होगी।
ब्रेकिंग
पिपलिया मंडी पुलिस द्वारा जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व नकदी जब्त
भानपुरा पुलिस की कार्रवाई- अवैध मछली पकड़ने, मारपीट और सट्टा लिखते आरोपी पर प्रकरण दर्ज
मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले, इंदौर संभागायुक्त सहित छह जिलों के...
पेपर लीक पर संसद में चर्चा करो, विपक्ष भागे नहींः सांसद सुधीर गुप्ता
आउटसोर्स भर्ती में अनियमितता के आरोपों के बाद मंदसौर सीएमएचओ डॉ. जीएस चौहान निलंबित, कलेक्टर की जांच...
सीतामऊ पुलिस की कार्रवाईः अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, 8 सिलेंडर व गैस भरने की ...
नारायणगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 18,800 रुपये नगद, ताश के पत्ते, मोबाइल व मोट...
मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म...