नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज राजस्थान दौरे सीकर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत लगभग 17 हज़ार करोड़ रुपये की 14वीं किस्त जारी करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री का ये कार्यक्रम सीकर से पहले 28 जुलाई को नागौर में होना प्रस्तावित था। लेकिन प्रधानमंत्री की अति व्यस्तता का हवाला देते हुए पीएमओ ने राजस्थान दौरे में संशोधन किया। समय और स्थान में परिवर्तन करते हुए प्रधानमंत्री का पूर्व घोषित नागौर कार्यक्रम स्थगित किया गया और एक दिन पहले 27 जुलाई को सीकर दौरा घोषित हुआ।
राजस्थान को देंगे ये सौगातें
प्रधानमंत्री इस बार के दौरे में भी राजस्थान की जनता को कई सौगातें देने जा रहे हैं। वे यहां चित्तौड़गढ़, धौलपुर, सिरोही, सीकर और श्री गंगानगर में पांच नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन और बारां, बूंदी, करौली, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, जैसलमेर और टोंक में सात मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों में स्थित छह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह जोधपुर के तिवरी में बने केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन भी करेंगे।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी,
आज आप राजस्थान पधार रहे हैं। आपके कार्यालय PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा अतः मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता…— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 27, 2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान जरूर आए, किसी को क्या आपत्ति हो सकती
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान जरूर आए, किसी को क्या आपत्ति हो सकती है। लेकिन वह सीकर की धरती से पूरे देश की जनता को मणिपुर की घटना के बारे में पूरा सच जरूर बताकर जाए। पीएम को यह भी बताना चाहिए कि देश की जनता के खाते में 15 लाख कब आएंगे। बेरोजगारों को एक करोड़ नौकरियां कब मिलेगी। पूरी भाजपा राजस्थान में माहौल खराब करने में जुटी हुई है। लेकिन यहां की जनता पूरा सच जानती है। भाजपा सिर्फ घोषणा करने वाली पार्टी है, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने जो चुनाव से पहले कहा था वह करके भी दिखाया है।