ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

कलेक्टर ने 1 लिपिक एवं 3 शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया, एक वेतन वृद्धि रोकने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला के कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने आज स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेसोदा एवं कनघट्टी के लिपिक श्री प्रमोद कसेरा अनुपस्थित पाए गए। श्री प्रमोद बिना कोई सूचना एवं अवकाश लिए ड्यूटी से अनुपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय नई आबादी कनघट्टी के शिक्षक श्री शिवराज सिंह शक्तावत एवं शिक्षक श्री लाल सिंह चौहान के स्कूल में कक्षा के समय भी बच्चे स्कूल के बाहर घूमते हुए मिले और उपस्थिति रजिस्टर में भी बच्चों की उपस्थिति बहुत ज्यादा कम पाई गई।

प्राथमिक विद्यालय बोतलगंज की शिक्षिका नीता नागौर के द्वारा स्कूली बच्चों की उपस्थिति ही नहीं ली गई। इसके साथ ही सभी बच्चे स्कूल के बाहर घूमते हुए पाए गए। कर्तव्य से अनुपस्थित तथा लापरवाही बरतने के कारण एक लिपिक एवं 3 शिक्षकों को कलेक्टर ने अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के नोटिस जारी किया है।

इन सभी कर्मचारियों का उक्त कृत्य सिव्हिल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के उपबंधों के अन्तर्गत अनुशासन हीनता तथा गम्भीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। इनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक वेतनवृध्दि असंचयी प्रभाव से रोकने की कार्यवाही की जाती है। यह सभी अपना लिखित प्रतिवेदन 03 दिवस की अवधि में स्वयं उपस्थित प्रस्तुत करेंगे। जवाब 3 दिवस में प्रस्तुत नहीं करने या जवाब  समाधान कारक नहीं पाया जाने पर इनके विरूध्द  वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.