मंदसौर । विधायकयशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा कहा गया कि मंदसौर जिले में गांधीसागर एक ऐसा क्षेत्र है। जहां पर चीतो को बसाने के लिए कार्य किया जा रहा है। वहां पर चीतो के रहने के लिए बाड़ा निर्मित हो रहा है। इससे पर्यटक अधिक संख्या में गांधीसागर क्षेत्र में जाएंगे। जिससे वहां का आर्थिक विकास होगा। वहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। गांधीसागर के पानी का अगर किसी ने उपयोग किया है तो वह वर्तमान सरकार ने किया है। सरकार ने बहुत ही अच्छे से उपयोग किया है। उस पानी को हर खेत तक पहुंचाने का काम सरकार ने किया है। खेत तक ले जाने का काम बहुत ही मुश्किल था। लेकिन यह भागीरथ प्रयास सरकार ने करके दिखाया है। पूरे प्रदेश में 2 दर्जन से ज्यादा एम्स है। सीएम राइज स्कूल, मेडिकल कॉलेज जैसे कल्याणकारी कार्य करोड़ों की लागत बनाए गए। सड़कें व्यापार के लिए रीढ़ की हड्डी होती है। 8 लेन के माध्यम से 6 घंटे में दिल्ली, मुम्बई पहुंच सकते हैं। एक-एक गांव तक सड़कों का जाल बिछाया है। अगर वह जाल बिछाया है तो वह सरकार ने बिछाया है।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे।