ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

मुख्यमंत्री निवास पर 29 मई को होगी स्ट्रीट वेंडर्स पंचायत

मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे हाथ ठेला हितग्राहियों को लाभ वितरण

भोपाल मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 29 मई को अपरान्ह 3 बजे मुख्यमंत्री निवास में नगरीय क्षेत्र के हाथ ठेला, फेरी वाले और रेहड़ी वालों की होने वाली पंचायत में स्ट्रीट वेंडर्स से रू-ब-रू संवाद करेंगे। साथ ही लघु व्यवसायों से जुड़े स्ट्रीट वेंडर्स की पंचायत में हितग्राहियों को लाभ वितरण भी करेंगे। हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव भी साझा किए जाएंगे। योजना पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी होगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी नगरीय निकायों में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देशन में स्ट्रीट वेंडर्स के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित हैं। इनका लाभ पात्र लोगों को सही ढंग से मिले, इसके लिए अभियान संचालित किया जा रहा है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग और स्थानीय प्रशासन हाथ ठेले और फेरी लगा कर छोटा-मोटा कारोबार करने वाले लोगों को लाभान्वित करने का कार्य कर रहे हैं। नगरीय क्षेत्र में व्यवसाय के लिए पर्याप्त स्थान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनकी रोजी-रोटी चलती रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.