मंदसौर। भोपाल से नीमच जा रही चार्टर्ड बस मंदसौर से करीब 18 किलोमीटर पहले भावगढ़ फंटे पर बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बस फोर लेन की डिवाइडर तोड़ते हुए पलटी खा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदसौर के दलोदा के पास भवगढ़ फंटें पर रविवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 3 महिला यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 19 से अधिक यात्री घायल हैं। घटना करीब3 बजे की है। दलोदा थाना क्षेत्र की है। दलौदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार ने बताया कि बस क्रमांक एमपी 09 एसए 9113 रतलाम की तरफ से आ रही थी तो मंदसौर की तरफ जा रही थी। बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिसके बाद आम लोगों और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला गया है। सभी घायलों को जिला अस्पताल मंदसौर भर्ती कराया गया है। अभी तक की जानकारी में 3 महिलाओं की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक 41 सीटर चार्टर्ड बस में नीमच के 17 यात्री और 20 यात्री मंदसौर के सवार थे। बस सुबह करीब 8 बजे भोपाल से निकली थी। जिसे 3 बजे के आसपास मंदसौर पहुंचना था। इससे पहले हादसा हो गया।
बस हादसे मे मृतक तीन महिलाओं -शोभा पति बद्रीलाल डबकरा आयु 74 साल निवासी पटेल नगर संजीत नाका मंदसौर, नंदकुंवर पति कमलसिंह राजपूत आयु 60 साल निवासी नईआबादी मंदसौर, शीलाबाई पति हरिशंकर जोशी आयु 62 साल निवासी विजयनगर देवास।
बस मे सवार 19 यात्री हूए घायल-कल्याण पिता सोभालाल जैन आयु 80 साल निवासी उज्जैन, नानीबाई पति भंवरलाल भांभी आयु 40 साल निवासी डोडीयाना थाना सरसी जावरा द्य हेमराज पिता मांगीलाल प्रजापति 62 साल निवासी मालखेडा नीमच,पुष्पाबाई पति खेमराज 58 साल निवासी मालखेडा नीमच, कोशलेन्द्र पिता राममोहन कुशवाह आयु 20 साल निवासी गांधीनगर मंदसोर प्राची पिता बालकिशन 19 साल निवासी संजीत नाका लालघाटी मंदसोर, साक्षी पिता बालकिशन 22 साल निवासी संजीत नाका लालघाटी मंदसोर, आयुष पिता अरूण त्रिपाठी 41 साल निवासी उज्जैन, पायल पति सोनू शर्मा आयु 27 साल निवासी नागदा द्य रोहित पिता विनोद शर्मा आयु 19 साल निवासी जावद, बद्रीलाल पिता पप्पुलाल आयु 75 साल निवासी पटेल नगर मंदसौर, नासिर पिता सुल्तान 52 साल निवासी जावरा, बिमला पति कैलाश सैनी आयु 50 साल निवासी उज्जैन द्य अपेक्षा पिता कैलाश सेनी आयु 20 साल निवासी उज्जैन, प्रवीण पिता श्रीवासुदेव पाठक आयु 42 साल निवासी आष्टा, उषा पति राजबहादूर सिंह चौहान निवासी हाउसिंग कॉलोनी मंदसौर, धर्मराज पिता सुंदरलाल गोयल आयु 68 साल निवासी यशनगर मंदसौर, खुशबू पति मयंक भण्डारी आयु 30 साल निवासी अफीम गोदाम मंदसौर आदी गंभीर घायल हुए।
ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार...
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल
गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी
शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क...
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस...
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व...
पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न...
अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला