ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

शिवना शुद्धिकरण के कार्यों को विभाग मीडिया के सामने 1 सप्ताह में स्पष्ट करें : मंत्री श्री डंग

मंदसौर जिले की समस्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के स्टेट चीफ के साथ बैठक करवाए व साइड विजिट करवाएं : सांसद श्री गुप्ता

मंदसौर। सांसद सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान मंत्री श्री डंग द्वारा कहा गया कि शिवना शुद्धिकरण के कार्यों को अच्छे से करें। अधिकारी इसके लिए निरीक्षण भी करें। इस कार्य को करने के लिए पर्यावरण विदों को साथ में जोड़ें तथा उनके बताए गए सुझावों को भी अमल करें। एप्को, पीआईयू विभाग यह बताए की अब तक जो शिवना शुद्धिकरण का कार्य हुआ है। उसके संबंध में वस्तु स्थिति 1 सप्ताह के भीतर मीडिया के सामने प्रस्तुत करें। अब तक जो कार्य शिवना के लिए हुए हैं। उनको सरल शब्दों में जनता के सामने प्रस्तुत करें। इसके साथ ही कलेक्टर, पीआईयू विभाग, एप्को, जनप्रतिनिधि एवं नगरपालिका मिलकर एक बैठक आयोजित करें। उसके पश्चात आगामी कार्य योजना बनाएं तथा कार्य शुरू करें।

बैठक के दौरान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग, सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, गरोठ विधायक देवी लाल धाकड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनुप्रिया विनीत यादव, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, सभी जनपद पंचायत के अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, पूर्व विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम सहित सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।

बैठक के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा कहा गया कि मंदसौर जिले में गरोठ, शामगढ़, कयामपुर सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए दिशा समिति फील्ड निरीक्षण करेगी। इसके लिए पूरी रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। सिंचाई परियोजना का जो कार्य हुआ है। उसके निरीक्षण के लिए एक एक्सपर्ट इंजीनियर नियुक्त कर इसके कार्यों के मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही गांव में सूक्ष्म रूप से निरीक्षण होगा। कैंप आयोजित होगें तथा गांव के लोगों के साथ बैठकर परियोजना के कार्यों पर विचार विमर्श किया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं का निरीक्षण जुलाई माह में समिति करेगी। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि इन परियोजनाओं के लिए स्टेट चीफ को बुलाकर बैठक आयोजित करवाए तथा साथ में साइड विजिट भी करवाएं। कार्य की गुणवत्ता की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।  परियोजनाओं के निर्माण के दौरान जिन जिन किसानों की पाइप लाइन टूट गई उनकी पाइप लाइन ठीक करें।

मेडिकल कॉलेज निर्माण की निगरानी के लिए नियुक्त थर्ड पार्टी 1 सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। रिपोर्ट में बताए की, थर्ड पार्टी ने अब तक क्या-क्या कार्य किया एवं क्या-क्या निरीक्षण किया।जुलाई माह में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का साइट विजिट भी किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.