ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मे जा रही बस दुर्घटना ग्रस्त

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम स्थल से 5 किलोमीटर पहलेनेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के ऊपर टायर फटने के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई  कार्यक्रम में शामिल होने आ रही बस पलट गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई तथा दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जाती है। इस हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सड़क पर लगे जाम को खुलवाने का प्रयास करती रही।बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए लोगों को बस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लेकर जा रही थी। हादसे के कारण क़ई अन्य वाहन चालक जाम के कारण फंसे रहे।
दुर्घटनाग्रस्त बस का टायर फट गया था, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कई लोग घायल हुए हैं जिनमें3 लोगों की मौत हो गई, 5 की हालत गंभीर बताई गई है। सभी को स्‍थानीय अस्‍पताल भेजा गया है। काफी मशक्‍कत के बाद पुलिस और स्‍थानीय लोगों ने प्रयास करके बस उठा दी जिसके कारण रास्ता खोला जा सका।
Leave A Reply

Your email address will not be published.