ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का विधायक श्री सिसोदिया ने किया शुभारंभ

मंदसौर। विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान द्वितीय चरण का ग्राम गल्‍याखेड़ी में शुभारंभ किया । शुभारंभ के अवसर पर हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया गया।  इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष  बसंत शर्मा, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

विधायक श्री सिसोदिया ने कहा कि नागरिकों को 15 विभागों की 67 सेवाओं का लाभ मिलेगा । जनसेवा अभियान में नागरिकों की सेवाओं का शत प्रतिशत निराकरण किया जाएगा। सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है । प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की है जिसमें पात्र महिलाओं को 1 हजार रूपये प्रतिमाह मिलेंगे । जिससे महिलाएं और सशक्त होगी। 10 जून से लाड़ली बहना के खाते में पहली किस्त आना शुरू होगी । यह योजना बहनों के सशक्तिकरण के लिए अद्भुत योजना है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.