ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ तीन आरोपी पकड़े, सुवासरा पुलिस की कार्रवाईःतीन अलग-अलग मामलों में 82 क्वार्टर देशी श... अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल

जेल में भी कैदियों ने टीवी के माध्यम से मन की बात को सुना

मंदसौर । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को प्रातः 11 बजे अपनी मन की बात जनता के साथ करते हैं। इसका प्रसारण रेडियो के साथ-साथ टीवी चैनलों पर किया जाता है। आज 30 अप्रैल को प्रातः 11 बजे प्रधानमंत्री ने अपनी 100 वी मन की बात लोगों से साझा की। इस मन की बात कार्यक्रम का जिले की ग्राम पंचायतों, नगर परिषद में भारी उत्साह और उमंग के साथ देखा और सुना गया। इसके साथ ही लोगों ने घरों में भी इस कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सेल्फी विद डॉटर्स कैंपेन, जम्मू-कश्मीर में स्लेट पेंसिल पर चर्चा, मिलेट्स बनाने का काम, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, पर्यटन, पर्यावरण सुरक्षा, शिक्षा एवं सांस्कृतिक संरक्षण पर बात की। जिन लोगों ने कार्यक्रम सुना उन लोगों का कहना है कि, मन की बात कार्यक्रम बहुत अच्छा कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम हम बड़ी उत्साह और उमंग के साथ सुनते हैं। आज तक हमने एक भी कार्यक्रम नहीं छोड़ा है। हम हर कार्यक्रम सुनते हैं। हर कार्यक्रम में प्रधानमंत्री हमेशा नई-नई बात करते हैं। उससे हम सभी को प्रेरणा भी मिलती हैं और जीवन में नया सीखने को मिलता है। मन की बात कार्यक्रम से ऊर्जा का नवीन संचार होता है। यह मन की बात कार्यक्रम हमारे लिए प्रेरणादाई भी है और शक्तिवर्धक भी है।

मन की बात कार्यक्रम को सुनने को लेकर एक विशेष बात यह भी रही कि ऐसे लोग जो किसी न किसी अपराध के कारण जेलों में बंद है। जेलों में बंद कैदियों ने भी बैरक के अंदर टीवी के माध्यम से मन की बात को सुना। कैदियों के अंदर मन की बात सुनने को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.