ब्रेकिंग
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...

अनुसूचित वर्गों के भावी उद्यमियों के लिये जिलों में कार्यशालाएँ हो -वित्त मंत्री श्री देवड़ा, मंत्री-मंडल समूह की हुई बैठक

भोपाल । वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के युवाओं के लिये स्व-रोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्रों में नये अवसर निर्मित करने संबंधी मंत्री-मंडल समूह की बैठक मंत्रालय में हुई। समूह ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। समूह द्वारा शीघ्र ही राज्य सरकार को इन वर्गों के आर्थिक विकास के लिये अपनी अनुशंसाएँ और परामर्श दिये जायेंगे।
वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि सभी जिलों में इन वर्गों के लिये उदयमिता के क्षेत्र में नये अवसरों और राज्य सरकार की वित्तीय सहायता संबंधी योजनाओं की जानकारी देने के लिये कार्यशालाएँ होना चाहिए।
समूह ने निवेश नीतियों, विशिष्ट वित्तीय, गैर -वित्तीय सुविधाओं, शासकीय उपार्जन में प्राथमिकता एवं निर्धारित अर्हताओं में छूट देने के संबंध में विचार-विमर्श किया। साथ ही इन वर्गों के उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विपणन के अवसर देने, विशेष उद्यमिता विकास अभियान चलाने, परंपरागत शिल्प, उत्पाद, कृषि, वनोपज एवं विभिन्न कलाओं को संरक्षित करने तथा व्यावसायीकरण के लिये योजनाएँ तैयार करने पर भी चर्चा हुई।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उदयम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, औदयोगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भी अपने सुझाव दिये। अपर मुख्य सचिव कृषि विकास श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव औदयोगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री मनीष सिंह, सचिव एमएसएमई श्री पी. नरहरि, सचिव वन श्री अतुल कुमार मिश्रा, आयुक्त नगरीय विकास श्री भरत यादव, आयुक्त रेशम संचालनालय, आयुक्त अनुसूचित जाति और प्रबंध संचालक एमपीआईसीडीसी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.