मंदसौर। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारी चौकी प्रभारी को आदेशित किया गया था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी थाना नई आबादी संदीप सिह मंगोलिया के नेतृत्व में वाहन चोरी करने वाले शातिर बदमाशो का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है शातिर बदमाशो से सात मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पतारसी के दौरान गठित टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की आरोपी श्याम के घर पर चोरी की मो सा खडी है । जिसके संदर्भ मे आरोपी श्याम से पुछताछ करते उसने उसके साथी अन्य आरोपीयो के बारे मे बताया जो भी वाहन चोरी मे संलिप्त है जिनके छुपाये स्थान से भी चोरी की मोटरसाईकिलो को जप्त किया गया है ओर आरोपीगणो के कब्जे से कुल 07 मोटर साईकिल जप्त करने मे सफलता हासिल की है ।
ये है चार गिरफ्तार आरोपी
आरोपी अर्जुन पिता सुरेश कनारची उम्र 22 साल निवासी ग्राम निपानिया मेघराज, धर्मेन्द्र सिह पिता राम सिह राजपुत उम्र 22 साल निवासी ग्राम निपानिया मेघराज, भारत पिता भंवरलाल मीणा उम्र 26 उम्र 26 साल निवासी ग्राम निपानिया मेघराज, श्याम पिता उदयलाल धनगर उम्र 28 साल निवासी ग्राम निपानिया मेघराज को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में संदीप सिंह मंगोलिया थाना प्रभारी ऩई आबादी, सउनि फिरोज कुरेशी, का प्रआर 653 गगन राठोर, प्रआर 33 नरेन्द्र धनगर, प्रआर 72 जीवन राठोर, आर 376 भरत, आर 807 कन्हेयालाल, आर 786 नेमाराम, आर 318 जितेन्द्र सिह, आर 903 पुष्पराज सिह़, प्रआर 105 नरेन्द्र सिह का सराहनीय योगदान रहा।
ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार...
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल
गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी
शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क...
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस...
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व...
पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न...
अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला