ब्रेकिंग
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...

दिग्विजय सिंह ने कहा भाजपा के पास वॉशिंग मशीन है, काला डालो सफेद निकलता

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मंडल सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना पहुंचे। यहां दिग्विजय सिंह ने रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया।
दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा कि, जिन कांग्रेस नेताओं पर भाजपा ने आरोप लगाए थे, लेकिन भाजपा में जाने के बाद सब आरोप खत्म हो गए। भाजपा के पास वॉशिंग मशीन है, काला डालो सफेद निकलता है।

दिग्विजय सिंह ने अडानी मामले में कहा कि, हम चोर की दाड़ी में तिनका कहावत नहीं कहेंगे, क्योंकि लोग कहेंगे किसकी दाड़ी की बात कह रहे हैं। दाल में कुछ काला है कहावत ठीक है। अडानी अमीरों को सूची में 127 नंबर पर थे, वह तीसरे नंबर पर कैसे आ गए। 20 हजार करोड़ का पता नहीं हैं और फर्जी कंपनी बनाई हैं जिनमें कर्मचारी नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ने कहा- अडानी कंपनी में 20 हजार करोड़ रूपए की संपत्ति के संबंध में सदन में सवाल किया तो उनका भाषण ही विलोपित कर दिया गया। इसकी जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति बनाने की मांग की थी। मोदी विदेश में जाकर कहते हैं कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ था, हमें भारत में जन्म होने पर शर्म आती है, तो कुछ नहीं और राहुल गांधी के एक भाषण पर देश का अपमान हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.