ब्रेकिंग
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...

अफीम उत्पादक किसानों के माल का तौल, अभी नियमित फिर सीपीएस का तौल होगा

मंदसौर। अफीम खेतों से निकलकर किसानों के घरों से नारकोटिक्स विभाग के अफीम तौल सेंटर तक पहूॅचने लगी है। विभाग ने शनिवार से तौल प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले अफीम उत्पादन के लिए केंद्र सरकार ने लांसिंग – 13209 और सीपीएस पद्धति – 6142 से कुल 19351 लाइसेंस जारी किए है। दोनों पद्धति के जिले में 553 गांवों में 19 हजार 351 अफीम उत्पादक किसानों को लाइसेंस जारी किए है। केंद्र सरकार ने किसानों की 10-10 आरी के लाइसेंस जारी किए है। पहले फेज में लांसिंग पद्धति वाले पट्टाधारी किसानों के अफीम का तौल किया जाएगा। इसके बाद सीपीएस पद्धति पट्टाधारी किसानों के डोडा का तौल शुरू होगा।

पहले नियमित फिर सीपीएस का तौल होगा
वर्तमान में जिले के तीनों ही खंडों पर विभाग के शेड्युल के अनुसार नियमित अफीम वाले पट्टों के लाइसेंस धारी किसानों का अफीम तौल किया जाएगा। इस बार सभी किसानों को 10 ऑरी के पट्टें मिले थे। ऐसे में पहले नियमित पट्टेधारियों के अफीम का तौल होगा। इसके बाद सीपीएस के पट्टेधारी किसानों का तौल किया जाएगा, जो अप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े में शुरु होगा।

जिले मे कुल 19351 अफीम पट्टे
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में नारकोटिक्स विभाग से तीन खंड है। अफीम खंड -1, गांव-155, नियमित लाइसेंस- 4595, सीपीएस लाइसेंस- 2123 है। अफीम खंड – 2, गांव-138, नियमित लाइसेंस- 4764, सीपीएस लाइसेंस- 2094 है। अफीम खंड – 3, गांव- 260, नियमित लाइसेंस- 3850, सीपीएस लाइसेंस- 1925 है। मालवी भाषा मे किसान अपनी बोलचाल की भाषा मे अफीम लाइसेंस को पट्टा शब्द से संबोधित करते है। केन्द्र सरकार ने जिले मे कुल 19351 अफीम पट्टे इस वर्ष जारी किये। जिला मे प्रथम और तृतीय खंड में शनिवार से तौल शुरू हुआ वही दूसरे खंड का तौल स्थान की कमी के चलते शुरू नहीं हो पाया। पहले दिन प्रथम खंड के 10 गांवों के 224 किसानो ने करीब 1 हजार 350 किलो अफीम जमा कराई। वही तीसरे खंड में 17 गांवों के 309 किसानों ने 2 हजार 232 किलो अफीम जमा कराई। कल भी पहले खंड के 15 गांवों के 500 किसान और तीसरे खंड के 23 गांवों के 508 किसान अफीम तौल करवाने पहुंचे है। अधिक जानकारी के लिए जिला अफीम अधिकारी अधिकृत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.