ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

लाड़ली बहना योजना में अब तक आये 32 लाख आवेदन, शिविर में गड़बड़ करने वालों पर होगी कार्यवाही : मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना के लिए लगाए जा रहे शिविरों में शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और जन-प्रतिनिधियों द्वारा योजना के प्रावधानों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। शिविरों में कुछ तत्व बहनों को योजना में अधिक राशि देने के वायदे कर बहकाने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। आवश्यकता हुई तो शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने का दोषी मान कर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से जिलों के कलेक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा लाड़ली बहना योजना के संबंध में चर्चा की। जन-प्रतिनिधि भी वर्चुअल शामिल हुए।

सीमावर्ती जिले ध्यान रखें, बाहर के आवेदन न आएँ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। प्रदेश के ऐसे जिले जो अन्य प्रांतों की सीमा से लगे हुए हैं, वहाँ प्रदेश के बाहर के आवेदक योजना का लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे प्रयास नियम विरूद्ध हैं, ऐसे आवेदनों को किसी भी स्थिति में स्वीकृत नहीं किया जाएगा। गलत जानकारी देकर पड़ोसी राज्यों के आवेदक योजना का लाभ नहीं ले सकते। सीमावर्ती जिले में यह ध्यान रखें कि बाहर के आवेदक न आएँ। कलेक्टर्स ऐसे मामलों पर नजर रखें और आवश्यक कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना के लिए आधार लिंक बैंक खातों को आवश्यक माना गया है। इसके लिए किए जा रहे कार्य में सभी का सहयोग मिल रहा है। रामनवमी के त्यौहार के दिन भी जिलों में आवेदन-पत्र भरे गए। अनेक जिलों में बहुत अच्छा कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ऐसे जिलों को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न माध्यमों से योजना का अच्छा प्रचार हुआ है। योजना की जानकारी ग्राम-ग्राम तक पहुँचाने के लिए दीवार लेखन उपयोगी माध्यम है। अनेक जिलों में दीवार लेखन का उपयोग कर बहनों को योजना के प्रावधान बताए जा रहे हैं, यह प्रशंसनीय प्रयास है। शहरी क्षेत्रों में सोशल मीडिया के उपयोग से भी इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में लाखों बहनों तक जानकारी पहुँची है। प्रदेश में योजना के प्रपत्र भरवाने का कार्य भी तेज हो चला है। एक अभियान के रूप में इस कार्य को किया जा रहा है। अभी तक 32 लाख से ज्यादा बहनें योजना का फायदा लेने के लिए आवेदन कर चुकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.