ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया स्वागत

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श‎निवार को मप्र की राजधानी भोपाल पहुंच गए। भोपाल में शीर्ष सैन्य कमांडरों की तीन दिन की कॉन्फ्रेंस चल रही है। इसका आज आखिरी दिन है। प्रधानमंत्री इस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। पीएम सुबह 9.30 बजे विमान से भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भोपाल में व्यस्त कार्यक्रम है। वो पहले यहां सैन्य कमांडर्स की कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। उसके बाद में एमपी की पहली वंदे भारत ट्रेन को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 5 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी और अफसर तैनात किए गए हैं। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजिट को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.