ब्रेकिंग
मक्सी बाईपास पर डंपर की टक्कर के बाद बस 30 फुट गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल नागरिक सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय कार्यालयों और बैठकों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पति या परिजनों की उपस्थिति पर अ... गांधी सागर बांध से 891.944 एमसीएम पानी राणा प्रताप सागर बाँध में छोड़ने की अनुमति जारी निर्धारित शर्त... टैंकर की टक्कर से बुगलिया मे महिला की मौत, आरोपी ड्राइवर पुलिस थाना वायडी नगर मंदसौर में गिरफ्तार मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा दूध के दो रुपए प्रति लीटर की दर से दाम बढ़ाए गए ... एएसआई फरियादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, भिंड जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ... मन्दसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा जमीन संबंधी मामलो मे भु माफियाओ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाह... भारतीय सेना का शौर्य गर्व का आधार, मुख्यमंत्री ने "ऑपरेशन सिंदूर" को बताया अद्वितीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा भाजपा सांसद संजय जायसवाल को 2025-26 के लिए प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष...

क्या उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश सहनी और चिराग पासवान के सहारे BJP करेगी बिहार फतह?

पटनाः उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश सहनी और चिराग पासवान पर भाजपा इन दिनों काफी मेहरबान दिखाई दे रही है। क्या लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा इन छोटे-छोटे दलों को अपने साथ मिलाकर बिहार में जीत हासिल करेगी? हाल ही में एकाएक कुशवाहा ने जदयू छोड़ अपनी पार्टी का निर्माण कर लिया है। इससे पहले वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई जबकि लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान तो पहले से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हनुमान हैं।

कुशवाहा ने छोड़ा JDU का साथ
उपेंद्र कुशवाहा बीते क़रीब दो महीने से पार्टी से नाराज़ चल रहे थे। उन्होंने जेडीयू को एक कमज़ोर पार्टी बताया था और नीतीश कुमार समेत पार्टी के बड़े नेताओं पर लगातार गंभीर आरोप लगा रहे थे। कुशवाहा के आरोपों पर जेडीयू की तरफ़ से नीतीश कुमार समेत कई नेता लगातार बयान भी दे रहे थे। वहीं बीते सोमवार को पटना में पत्रकारों को बुलाकर कुशवाहा ने पुरानी पार्टी को छोड़ने और नई पार्टी बनाने का ऐलान किया।

जायसवाल ने कुशवाहा से की मुलाकात
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कुशवाहा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस पर जायसवाल ने कहा कि हम कुशवाहा को धन्यवाद देने आए हैं कि पार्टी छोड़ना तो बहुत आसान होता है, लेकिन उन्होंने जिस तरीके से राज्यपाल के द्वारा नामित बिहार विधान परिषद के सदस्य पद छोड़ने का निर्णय लिया है। हम उन्हें साधुवाद देने आए हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जिस तरीके से उन्होंने राजद की गुलामी स्वीकार नहीं की। जायसवाल ने कहा कि यह बस शिष्टाचार मुलाकात है। कुशवाहा ने भी इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया।

मुकेश सहनी को दी गई Y+ security
वहीं मुकेश सहनी को बीते मंगलवार को वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई हैं। उन्हें ये सिक्योरिटी केंद्रीय सुरक्षा समिति की अनुशंसा पर मुहैया करवाई गई है। इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय की तरफ से पूर्व मंत्री की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के तहत अब मुकेश सहनी के साथ कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी रहेंगे। इसमें CISF के जवान शामिल होंगे। साथ ही दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर उनके साथ 24 घंटे घूमेंगे।

क्या 2024 में फिर 2014 वाला गठजोड़ तैयार करना चाहती है BJP
बता दें कि भाजपा 2024 में एक बार फिर से 2014 वाला गठजोड़ तैयार करने में लगी है। भाजपा के समर्थन में उनके हनुमान यानि चिराग पासवान पहले से ही हैं। सहनी को भी केंद्र द्वारा दी गई इस सुरक्षा को प्रलोभन के तौर पर देखा जा रहा है। इसके अतिरिक्त कुशवाहा भी जदयू से अलग होने के बाद भाजपा का साथ देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     मक्सी बाईपास पर डंपर की टक्कर के बाद बस 30 फुट गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल     |     नागरिक सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     शासकीय कार्यालयों और बैठकों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पति या परिजनों की उपस्थिति पर अब पूरी तरह रोक     |     गांधी सागर बांध से 891.944 एमसीएम पानी राणा प्रताप सागर बाँध में छोड़ने की अनुमति जारी निर्धारित शर्तों पर जारी की गई अनुमति     |     टैंकर की टक्कर से बुगलिया मे महिला की मौत, आरोपी ड्राइवर पुलिस थाना वायडी नगर मंदसौर में गिरफ्तार     |     मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा दूध के दो रुपए प्रति लीटर की दर से दाम बढ़ाए गए हैं। सब्जी, तेल, मसाले, आटा और चावल सहित सभी खाद्य सामग्री की कीमतें लगातार बढ़ रही,भाजपा की सरकार आम जनता की विरोधी है।     |     एएसआई फरियादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, भिंड जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     मन्दसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा जमीन संबंधी मामलो मे भु माफियाओ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, 03 आरोपियो को गिरफ्तार     |     भारतीय सेना का शौर्य गर्व का आधार, मुख्यमंत्री ने “ऑपरेशन सिंदूर” को बताया अद्वितीय     |     लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा भाजपा सांसद संजय जायसवाल को 2025-26 के लिए प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया     |