ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

‘चीन बड़ा, हम छोटे का क्या मतलब’? जयशंकर के बयान पर भड़की कांग्रेस बोली-यह सेना का अपमान

कांग्रेस ने चीन को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि उन्होंने बहादुरी से दुश्मन का मुकाबला करने वाले देश के वीर सैनिकों का अपमान किया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चीन को लेकर जयशंकर ने जो बयान दिया है वह चिंताजनक है और इस बयान के माध्यम से उन्होंने देश की सेना का मनोबल गिराया है।

चीन लगातार लद्दाख से, नेपाल से, अरुणाचल प्रदेश से अतिक्रमण कर रहा है और सीमा पर ढांचागत निर्माण कर रहा है लेकिन सरकार कुछ भी बोलती है। श्रीनेत ने जयशंकर को अब तक का सबसे असफल विदेश मंत्री बताया और कहा, ‘हम चीन से छोटी अर्थव्यवस्था हैं और चीन बड़ी अर्थव्यवस्था है। हम बड़ी अर्थव्यवस्था पर हमला नहीं कर सकते हैं।’ प्रवक्ता ने कहा कि विदेश मंत्री का यह बयान औचित्यहीन है और कहा कि यदि यह सही है तो दुनिया की छोटी अर्थव्यवस्थाओं को बड़ी अर्थव्यवस्था से डरना चाहिए और उनसे लड़ना नहीं चाहिए।

विदेश मंत्री का बयान सेना का हौसला कमजोर करने वाला है और इस तरह का बयान आज तक किसी विदेश मंत्री ने नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि बीस जवानों की शहादत के बाद भी वह चीन के सबसे लंबे समय तक भारतीय राजदूत रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि चीन ने भारतीय सीमा कितना अतिक्रमण किया है। जहां भारतीय सीमाओं में हमारी सेना की पेट्रोलियम बंद क्यों रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.