ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

राज्यपाल को विदा करने खुद एयरपोर्ट पहुंचे जगन मोहन रेड्डी, CM ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें विदा करने के लिए अपनी पत्नी, कई मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गणवरम हवाई अड्डा पहुंचे। रेड्डी ने अत्यधिक सम्मान प्रकट करते हुए झुककर हरिचंदन के पैर भी छुए।

हरिचंदन छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए विमान में सवार हुए, जहां वह नए राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। मंगलवार रात राज्यपाल के आधिकारिक विदाई समारोह में रेड्डी ने कहा कि ऐसे समय में जब राज्य सरकारों और राज्यपालों के बीच संबंध विवादों से प्रभावित हैं, तब हरिचंदन ने विभिन्न संवैधानिक निकायों के बीच अत्यधिक समन्वय कायम करके राज्यपाल पद की शालीनता और गरिमा को बढ़ाया है।

रेड्डी की पत्नी वाई. एस. भारती, आवास मंत्री जोगी रमेश, आंध्र प्रदेश कृषि मिशन के उपाध्यक्ष एम. वी. एस. नागी रेड्डी, विधान परिषद के अध्यक्ष के. मोशेन राजू भी हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.