ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध शराब और सट्टे पर शिकंजा; कई आरोपी पकड़ाए, हादसे में तीन घायल रासेयो नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, डॉ. हरीश व्यास ने युवाओ... भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कांग्रेस ने लंबे समय त... मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2025-26 में जबलपुर को स्वच्छता के लिए देश में दूसरा स्थान मिलने पर... गांधीसागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक (18 नवंबर) से पहले मंदसौर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, 57 अधिका... आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी, सभी रिक्त पद शीघ्र भरे जाएं ... भोपाल में सोनिया गांधी की पुस्तक का गरिमामय विमोचन समारोह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद भोपाल में नकुलनाथ के पोस्टर - ‘मध्यप्रदेश की मजबूरी है, नकुलनाथ जरूरी है’ मंदसौर जिले मे दलौदा, नाहरगढ़ और सीतामऊ में अवैध शराब व धारदार छुरे के साथ आरोपी गिरफ्तार नासिक में पुष्पा चौहान को मिलेगा ‘नारीशक्ति राष्ट्र गौरव सम्मान’

मंदसौर जिले में पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध शराब और सट्टे पर शिकंजा; कई आरोपी पकड़ाए, हादसे में तीन घायल

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार, सट्टा गतिविधियों और यातायात नियमों की अनदेखी के मामलों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने अवैध शराब के मामलों में आरोपियों को पकड़कर शराब जब्त की, वहीं दलौदा में सट्टा अंक लिखते दो आरोपियों को पकड़ा गया। दूसरी ओर अफजलपुर थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए।

कोतवाली पुलिस ने 17 क्वार्टर देशी शराब जब्त की

थाना शहर कोतवाली पुलिस ने 14 नवंबर की रात 9 बजे कालाखेत स्कूल ग्राउंड के पास आम रोड पर कार्रवाई करते हुए आरिफउद्दीन पिता नासीरुद्दीन अब्बासी (37), निवासी हर्षा ईको सिटी के पास, अलावदाखेड़ी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 17 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा जब्त की गई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक मंगल सिंह शक्तावत ने की।

दलौदा में सट्टा गतिविधियों पर दो कार्रवाई

दलौदा थाना पुलिस ने 14 नवंबर को अवैध सट्टे के खिलाफ दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। पहली कार्रवाई दोपहर 2रू28 से 2.40 बजे के बीच गौतम नगर, दलौदा निवाल के पास की गई। यहां ईश्वरलाल पिता सुंदरलाल मीणा, निवासी इंदिरा आवास दलौदा को सट्टा अंक लिखते पकड़ा गया। उसके कब्जे से 520 रुपये नकद, सट्टा अंक लिखी पर्ची और एक लीड पेन जब्त किया गया।

दूसरी कार्रवाई दोपहर 1 बजे के बीच बगीचे के सामने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में की गई। यहां योगेश कुमार पिता रघुवीर सरगरा, निवासी इंदिरा आवास दलौदा को सट्टा अंक लिखते पकड़ा गया। उसके कब्जे से 550 रुपये नकद, सट्टा पर्ची और एक लीड पेन जब्त किया गया। दोनों मामलों में पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 4ए के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। पहली कार्रवाई प्रधान आरक्षक कैलाश सिंह बघेल तथा दूसरी कार्रवाई प्रधान आरक्षक अजीत सिंह ने की।

नाहरगढ़ में अवैध शराब के पांच मामले सामने आए

नाहरगढ़ थाना पुलिस ने 14 नवंबर को अवैध शराब के खिलाफ अलग-अलग कार्रवाई की। ग्राम शक्करखेड़ी के बाछड़ा डेरे में सुबह 8 बजे रनेभाई पिता रत्नी बोराना को 3 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक दशरथ माली ने की।

इसी क्रम में ग्राम कचनारा के बाछड़ा डेरे में सुबह 9 बजे आंचल पति पिंटू बाछड़ा को 3 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं ग्राम शक्करखेड़ी में भेरूलाल के घर के सामने रोमा बाई पति भेरूलाल को भी 3 लीटर हाथ भट्टी की शराब के साथ पकड़ा गया। इस कार्रवाई को प्रधान आरक्षक राजेश पुरोहित ने अंजाम दिया।

कचनारी डेरे पर सुबह 8.30 बजे नेहा पति राहुल सोलंकी को 3 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक दिगपाल सिंह ने की।

इसके अलावा ग्राम नाहरगढ़ की नई आबादी में बिजली ग्रिड के पीछे वाले रास्ते पर शाम करीब 4 बजे श्यामलाल पिता भागीरथ भील, निवासी भूखी को 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया। कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक रशीद पठान ने की। इन सभी मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।

अफजलपुर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, तीन घायल

अफजलपुर थाना क्षेत्र में लाल खारी-लसुडावन फांटे के पास 8 नवंबर की रात करीब 8रू30 बजे दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल के चालक ने फरियादी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में फरियादी हिम्मतराम पिता रामेश्वर बलाई (25), निवासी टाकेड़ा और उसके दो साथी घायल हो गए।

फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 281, 125(ए) तथा भादवि की धारा 279 और 337 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच प्रधान आरक्षक संजीव नरवेदी कर रहे हैं।

मल्हारगढ़ में 16 क्वार्टर देशी मसाला शराब जब्त

मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने 14 नवंबर की शाम करीब 7 बजे ग्राम बोरखेड़ी इंदौर में आरोपी की दुकान के सामने कार्रवाई की। पुलिस ने नरवर सिंह पिता शंभूसिंह राजपूत (55), निवासी बोरखेड़ी इंदौर के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी मसाला शराब जब्त की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक अनिल सिंह ने की।

सीतामऊ में दो अलग-अलग कार्रवाई, 36 क्वार्टर शराब जब्त

सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई की। पहली कार्रवाई 14 नवंबर को सुबह 10 बजे ग्राम रहीमगढ़ स्थित श्मशान घाट के पास की गई। यहां कैलाश पिता बालू सुथारवंशी, निवासी रहीमगढ़ को 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया। जब्त शराब की कीमत 1,800 रुपये बताई गई है। कार्रवाई प्रधान आरक्षक रमेशचंद ने की।

दूसरी कार्रवाई 14 नवंबर की शाम 7.50 बजे बरखेड़ा कला रोड, मेरियाखेड़ी पर की गई। यहां बाबूसिंह पिता मेहताबसिंह डांगी, निवासी मेरियाखेड़ी को 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया। जब्त शराब की कीमत भी 1,800 रुपये बताई गई है। कार्रवाई उप निरीक्षक मुलचंद धाकड़ ने की।

दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।

पुलिस की इन कार्रवाइयों में अवैध शराब और सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.