मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत प्रकरण दर्ज;
मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन, सट्टा गतिविधियों और अन्य अपराधों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब और सट्टे के मामलों में प्रकरण दर्ज किए गए, वहीं नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई।
कोतवाली पुलिस ने 31 क्वार्टर अवैध देशी शराब जब्त की
मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी आदित्य सोलंकी पिता मनोज सोलंकी, उम्र 18 वर्ष 9 माह, निवासी डोसी बिल्डिंग, अभिनंदन कॉलोनी, मंदसौर के कब्जे से 31 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन शराब जब्त की। कार्रवाई 13 अक्टूबर 2026 को नेहरू बस स्टैंड के पीछे बाफना मार्केट क्षेत्र में की गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 634/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) में प्रकरण दर्ज किया।
अफजलपुर पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब जब्त की
मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने ग्रामीण सड़क क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी कन्हैयालाल गुर्जर पिता बालाराम गुर्जर, उम्र 30 वर्ष, निवासी नेतावली के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। पुलिस ने अपराध क्रमांक 277/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) में प्रकरण दर्ज किया।
मल्हारगढ़ पुलिस ने सट्टा लिखते आरोपी को पकड़ा
मंदसौर। मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने पहेड़ा मगरा में तुलसीदास की गुमटी के सामने पहेड़ा तिराहे पर कार्रवाई करते हुए हैदर अली पिता इलियास मंसूरी, उम्र 40 वर्ष, निवासी पहेड़ा मगरा को सट्टा अंक लिखते पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, लीड पेन और 450 रुपये नकद जब्त किए। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 196/2026 के तहत मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 4(क) में प्रकरण दर्ज किया गया।
मल्हारगढ़ पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त की
मंदसौर। मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने लसुडिया कदमाला में आरोपी के बाड़े पर कार्रवाई करते हुए नागेश्वर पिता राधेश्याम चौहान, उम्र 45 वर्ष, निवासी लसुडिया कदमाला के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की। पुलिस ने अपराध क्रमांक 197/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34 में प्रकरण दर्ज किया।
नारायणगढ़ में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मंदसौर। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में झाड़ा रोड पर बंड पिपलिया पुलिया के पास तेज गति से आ रही मारुति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक डच् 43 ब्। 6077 के अज्ञात चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार मोहनलाल पिता नारायण बंजारा, निवासी गोपालपुरा को टक्कर मार दी। हादसे में मोहनलाल की मौत हो गई। घटना 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 से 2.15 बजे के बीच हुई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 323/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
नारायणगढ़ पुलिस ने शराब और बीयर जब्त की
मंदसौर। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने गोपालपुरा में करूलाल की किराना दुकान पर कार्रवाई करते हुए आरोपी करूलाल पिता बरीलाल दमामी, उम्र 59 वर्ष, निवासी गोपालपुरा के कब्जे से 14 क्वार्टर मसाला लाल शराब, 3 क्वार्टर देशी सफेद शराब और 2 स्टॉक बीयर, कुल 4.06 लीटर शराब जब्त की। पुलिस ने अपराध क्रमांक 325/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) में प्रकरण दर्ज किया।
नारायणगढ़ पुलिस ने 65 क्वार्टर शराब जब्त की
मंदसौर। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने झाड़ा-फतेहपुर रोड स्थित भेरूबावजी मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी शांतिलाल पिता रामलाल बावरी, उम्र 60 वर्ष, निवासी फतेहपुर के कब्जे से 60 क्वार्टर मसाला लाल शराब और 5 क्वार्टर देशी सफेद शराब, कुल 65 क्वार्टर जब्त किए। पुलिस ने अपराध क्रमांक 326/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) में प्रकरण दर्ज किया।
गरोठ पुलिस ने 120 क्वार्टर शराब जब्त की
मंदसौर। गरोठ थाना पुलिस ने खड़ावदा आम रोड पर गोयल कॉलोनी के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद सिंह पिता गंगाराम सिंह, निवासी पावटी के कब्जे से 120 क्वार्टर शराब जब्त की। शराब प्लास्टिक के कट्टे में रखी तीन पेटियों में मिली, जिनमें प्रत्येक पेटी में 40-40 क्वार्टर थे। पुलिस ने अपराध क्रमांक 416/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) में प्रकरण दर्ज किया।