ब्रेकिंग
25 वर्षों की यात्रा संघर्ष और जनसेवा की यात्राः नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को दी... "We will do it" के मंत्र से गुजरात में करके दिखायाः प्रधानमंत्री मोदी, जनता का विश्वास और जनशक्ति मे... मंदसौर जिला मे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाइः अवैध शराब, सट्टा पर्ची, ताश के पत्ते, नकदी... सरपंच के खिलाफ तालाब निर्माण की 24 लाख की राशि में 20 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप, भानपुरा जनपद की राय... कंप्यूटर ऑपरेटर प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करने के एवज मे 10 हजार लेते पकड़ाया मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश की 66 हारी सीटों पर भाजपा का फोकस, कांग्रेस के सामने जमीनी संगठन मजबूत करने की चुनौती सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62.900 किलो डोडाचूरा जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार, इको कार से मादक पदार्थ... मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने कहा- भूमि अधिकार मिलने के बाद बैंक लोन और रजिस्ट्री हो रही, फिर हमें क्यों ... भूख हड़ताल के बाद सफाईकर्मियों ने छोड़ा काम, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मंदसौर गांधी चौराहे पर धरना, म....

25 वर्षों की यात्रा संघर्ष और जनसेवा की यात्राः नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को दी शुभकामनाएं, कहा- 140 करोड़ देशवासी दे रहे हैं अपने प्रिय नेता को आशीर्वाद

दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अविस्मरणीय है। यह ऐसे व्यक्तित्व की 25 वर्षों की यात्रा का साक्षी बनने का अवसर है, जिन्होंने संघर्ष के बीच अपनी यात्रा शुरू की और हर चुनौती का सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहे।

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया। उनके लिए जनसेवा ही राष्ट्रसेवा का मार्ग बनी। इसी संकल्प के साथ उन्होंने राजनीति में सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया और राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और देश के प्रधान सेवक के रूप में नरेंद्र मोदी का योगदान महत्वपूर्ण है। इस ऐतिहासिक अवसर पर वे प्रधानमंत्री का अभिनंदन करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज देश के सभी जिलों से लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस यात्रा के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की 140 करोड़ जनता आज अपने प्रिय नेता को आशीर्वाद दे रही है। नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनकी 25 वर्षों की यात्रा देश के लिए प्रेरणादायी है और इस अवसर पर वे प्रधानमंत्री को निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.