ब्रेकिंग
एसआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाली रैली, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन रसोइया महासंघ की चूल्हा बंद हड़ताल से मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रभावित पुर्व मुख्यमंत्री ने मध्यपन्रदे... भानपुरा पुलिस ने 18 क्वार्टर गोवा व्हिस्की जब्त की सीतामऊ पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की मेट्रिमोनियल साइट पर एनआरआई बनकर साढ़े 7 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार मध्यप्रदेश पुलिस थाना अफजलपुर की टीम द्वारो 200 पेटी अवैध शराब पकड़ी, बोलेरो पिकअप जब्त, चालक वाहन छो... भानपुरा थाना, चौकी भैसोदामंडी पुलिस ने 12 लाख की एमडी और डोडाचूरा पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक व मो... इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के कथित रूप से छलपूर्वक क्यूआर कोड तैयार कर ठगी के नेटवक के मामले मे प्रकरण... उप मुख्यमंत्री ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित, बच्चों के उत्कृष्ट विचार विकसित भारत का सपन... मध्यप्रदेश के 4 ऐतिहासिक स्थल यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल, प्रदेश का बढ़ा गौरव, बाघ गुफा चित्...

रसोइया महासंघ की चूल्हा बंद हड़ताल से मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रभावित पुर्व मुख्यमंत्री ने मध्यपन्रदेश सरकार से स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को पोषण आहार एवं मध्याह्न भोजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही

भोपाल। मध्यप्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश में प्रांतीय महिला स्व-सहायता समूह रसोइया महासंघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर चूल्हा बंद हड़ताल की जा रही है। हड़ताल के चलते आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन की व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी है।

महासंघ का कहना है कि लंबे समय से कार्य करने के बावजूद रसोइया बहनों को उचित मानदेय और आवश्यक सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनकी प्रमुख मांगों में मानदेय में वृद्धि, समय पर मानदेय का भुगतान तथा राशन सामग्री की समय पर उपलब्धता शामिल है।

महासंघ की मांगों को लेकर शासन से सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। साथ ही, मांगों का जल्द निराकरण कर स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को पोषण आहार एवं मध्याह्न भोजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.