ब्रेकिंग
मेट्रिमोनियल साइट पर एनआरआई बनकर साढ़े 7 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार मध्यप्रदेश पुलिस थाना अफजलपुर की टीम द्वारो 200 पेटी अवैध शराब पकड़ी, बोलेरो पिकअप जब्त, चालक वाहन छो... भानपुरा थाना, चौकी भैसोदामंडी पुलिस ने 12 लाख की एमडी और डोडाचूरा पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक व मो... इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के कथित रूप से छलपूर्वक क्यूआर कोड तैयार कर ठगी के नेटवक के मामले मे प्रकरण... उप मुख्यमंत्री ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित, बच्चों के उत्कृष्ट विचार विकसित भारत का सपन... मध्यप्रदेश के 4 ऐतिहासिक स्थल यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल, प्रदेश का बढ़ा गौरव, बाघ गुफा चित्... रिश्वत लेते हुए दलौदा चौपाटी सरपंच प्रतिनिधि गिरफ्तार, ईओडब्लुउज्जैन की कार्रवाई; महिला सरपंच के पति... बेला एस्टेट में 728 मतदाताओं के नाम हटने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, कहा- दशकों से रह रहे लोगों के ... लता मंगेशकर और शहीद भगत सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नमन अवैध शराब के खिलाफ मंदसौर पुलिस की कार्रवाई जारी, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, बड़ी म...

मेट्रिमोनियल साइट पर एनआरआई बनकर साढ़े 7 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन मे शामगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य देश के अलग-अलग राज्यों से साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में गिरोह द्वारा एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी तथा 100 से अधिक साइबर घटनाओं को अंजाम देने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 30 मोबाइल सिम और 5 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। साथ ही विभिन्न बैंक खातों में जमा 8 लाख रुपये से अधिक की राशि फ्रीज कराई गई है। पुलिस के अनुसार न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद राशि पीड़ित को वापस दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
शादी का झांसा देकर बनाया शिकार
मामला शामगढ़ निवासी एक महिला से जुड़ा है, जिसने मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था। आरोपियों ने स्वयं को छत्प् बताकर महिला से संपर्क किया और शादी का भरोसा दिलाया। नकली फोटो और कथित परिजनों से व्हाट्सऐप पर बातचीत करवाकर उसका विश्वास जीता गया। इसके बाद आरोपियों ने विदेश से महंगा गिफ्ट भेजने और उसके कस्टम विभाग में फंसने की बात कही। कस्टम ड्यूटी, प्रोसेसिंग फीस सहित अन्य शुल्क के नाम पर महिला से अलग-अलग बैंक खातों में करीब 7.50 लाख रुपये जमा करा लिए गए। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना से शिकायत की। मामले में थाना शामगढ़ में अपराध क्रमांक 282/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
डेढ़ माह की जांच के बाद गिरोह तक पहुंची पुलिस
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामस्नेही मिश्र और एसडीओपी शामगढ़ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्री के नेतृत्व में थाना शामगढ़ और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने करीब डेढ़ माह तक तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान होने पर पुलिस टीम ने करीब 15 दिनों तक विभिन्न राज्यों में कार्रवाई की। राजस्थान के जयपुर से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर गिरोह के एक अन्य सदस्य को बिहार के अरवल जिले से अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने गिरोह के कुल छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
म्यूल बैंक खातों और सिम का करते थे इस्तेमाल
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह में अलग-अलग सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई थीं। एक टीम म्यूल बैंक खाते और मोबाइल सिम उपलब्ध कराती थी। पुलिस के अनुसार अधिकांश सिम आगरा, फिरोजाबाद, दिल्ली और बिहार से प्राप्त किए गए, जबकि कुछ सिम और बैंक खाते भोपाल से भी लिए गए थे। गिरोह के सदस्य अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बनाकर कुछ समय बाद उन्हें बदल देते थे। ठगी की रकम बैंक खातों से निकालकर दूसरे खातों में जमा की जाती थी। बैंक खाता फ्रीज होने के बाद मोबाइल फोन, सिम, पासबुक और एटीएम आदि नष्ट कर दिए जाते थे तथा अगली ठगी के लिए नए मोबाइल, सिम और बैंक खातों का उपयोग किया जाता था।
छह आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने त्रिलोकी कुमार उम्र 26 वर्ष, शिवम गुप्ता उम्र 25 वर्ष, बबलू कुशवाह उम्र 25 वर्ष, गुंजन गुप्ता उम्र 29 वर्ष, शशि कुमार उम्र 24 वर्ष और टोनी कुमार उम्र 34 वर्ष, सभी निवासी बिहार, को गिरफ्तार किया है।
8 लाख से अधिक की राशि फ्रीज
पुलिस ने आरोपियों से 22 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 30 मोबाइल सिम और 5 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। विभिन्न बैंक खातों में जमा 8 लाख रुपये से अधिक की राशि फ्रीज कराई गई है। पुलिस के अनुसार न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से यह राशि पीड़ित को वापस दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की अपील
मंदसौर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अनजान व्यक्तियों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें। ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश या आकर्षक ऑफर के नाम पर किसी के झांसे में न आएं। अपना पिन, ओटीपी, पासवर्ड और अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें अथवा बलइमतबतपउम.हवअ.पद पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने नागरिकों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।

 

=================================================================

पिपलियामंडी पुलिस ने 48 घंटे में दिनदहाड़े नकबजनी का मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन मे किया खुलासा

Image

अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आदतन चोर गिरफ्तार, 4.62 लाख रुपये के जेवर-नकदी व वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त
मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन मे पिपलियामंडी पुलिस ने ग्राम बालागुढ़ा और उमरिया में दिनदहाड़े हुई नकबजनी की वारदातों का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित कुल 4 लाख 62 हजार 150 रुपये का मश्रुका तथा वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये है, जब्त की है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल और मल्हारगढ़ एसडीओपी पिंटू कुमार बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। 27 सितंबर को बालागुढ़ा निवासी संदीप प्रजापत ने अपने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी दिन उमरिया निवासी पन्नालाल मालवीय ने भी इसी प्रकार की चोरी की शिकायत दर्ज कराई। दोनों मामलों में थाना पिपलियामंडी में अपराध क्रमांक 291/2026 और 292/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले
वारदातों के खुलासे के लिए पुलिस ने क्षेत्र के 100 से अधिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ साइबर सेल मंदसौर से तकनीकी सहायता ली गई। जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मिथुन बाबू उर्फ अलताफ पिता नजीर शाह फकीर, उम्र 38 वर्ष, निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ तथा इजराईल उर्फ कालू मोहम्मद पिता इस्माईल खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी पितलवाड़ी कला, थाना छोटी सादड़ी, जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बालागुढ़ा की वारदात में चोरी गए 2 लाख 50 हजार 130 रुपये तथा उमरिया की वारदात में चोरी गए 2 लाख 12 हजार 20 रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की।
दिनदहाड़े सूने मकानों को बनाते थे निशाना
पुलिस के अनुसार आरोपी मोटरसाइकिल से मध्यप्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के गांवों में घूमते थे। सूना मकान मिलने पर एक आरोपी ताला तोड़कर घर में प्रवेश करता था, जबकि दूसरा मोटरसाइकिल पर बैठकर आने-जाने वाले लोगों और ग्रामीणों पर नजर रखता था। आरोपी करीब 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते थे। पुलिस जांच में दोनों आरोपियों के पूर्व में मंदसौर, नीमच तथा राजस्थान के चित्तौड़गढ़, उदयपुर और भीलवाड़ा जिलों में चोरी और नकबजनी के कई मामलों में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने प्ब्श्रै पोर्टल पर भी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला।
5.62 लाख रुपये का मश्रुका जब्त
पुलिस ने दोनों मामलों से संबंधित सोने-चांदी के आभूषण और नकदी 4,62,150 रुपये तथा वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल कीमत 1 लाख रुपये जब्त की है। इस प्रकार कुल 5,62,150 रुपये का मश्रुका जब्त किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने, उपनिरीक्षक रितेश डामोर, उपनिरीक्षक जया भारद्वाज सहित पिपलियामंडी थाना पुलिस टीम तथा नीमच और राजस्थान पुलिस की टीम के सदस्यों की भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.