भानपुरा थाना, चौकी भैसोदामंडी पुलिस ने 12 लाख की एमडी और डोडाचूरा पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल भी जब्त
मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन मे नशा मुक्ति अभियान के तहत भानपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 120 ग्राम अवैध एमडी (मादक पदार्थ) और 4 किलो 700 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार 29 सितंबर को चौकी भैसोदामंडी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर भैसोदामंडी बस स्टैंड के पास आम रोड पर कार्रवाई करते हुए धीरपलाल मेहर उम्र 23 वर्ष, निवासी सादरो का खेड़ा, थाना डग, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 120 ग्राम एमडी, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए, 4 किलो 700 ग्राम डोडाचूरा कीमत करीब 9,400 रुपए, बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा आईक्यूओओ कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/15, 22 और 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक मामले में भेरूलाल निवासी नयाखेड़ा, थाना डग, झालावाड़ और रोशन शर्मा निवासी उज्जैन की भूमिका सामने आई है, जिनकी तलाश की जा रही है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुंदेला, चौकी प्रभारी भैसोदामंडी उप निरीक्षक धर्मेश यादव, उप निरीक्षक ओंकार सिंह ठाकुर सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।