ब्रेकिंग
एसआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाली रैली, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन रसोइया महासंघ की चूल्हा बंद हड़ताल से मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रभावित पुर्व मुख्यमंत्री ने मध्यपन्रदे... भानपुरा पुलिस ने 18 क्वार्टर गोवा व्हिस्की जब्त की सीतामऊ पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की मेट्रिमोनियल साइट पर एनआरआई बनकर साढ़े 7 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार मध्यप्रदेश पुलिस थाना अफजलपुर की टीम द्वारो 200 पेटी अवैध शराब पकड़ी, बोलेरो पिकअप जब्त, चालक वाहन छो... भानपुरा थाना, चौकी भैसोदामंडी पुलिस ने 12 लाख की एमडी और डोडाचूरा पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक व मो... इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के कथित रूप से छलपूर्वक क्यूआर कोड तैयार कर ठगी के नेटवक के मामले मे प्रकरण... उप मुख्यमंत्री ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित, बच्चों के उत्कृष्ट विचार विकसित भारत का सपन... मध्यप्रदेश के 4 ऐतिहासिक स्थल यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल, प्रदेश का बढ़ा गौरव, बाघ गुफा चित्...

इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के कथित रूप से छलपूर्वक क्यूआर कोड तैयार कर ठगी के नेटवक के मामले मे प्रकरण दर्ज

मंदसौर वायडी नगर पुलिस ने ठगी मामले में किया खुलासा, 4 संदिग्धों से 9 मोबाइल व 15 क्यूआर कोड जब्त

Madhaya Pardesh / मंदसौर। जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में वायडी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवांशु मालवीय के नेतृत्व में पुलिस ने ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से 9 मोबाइल फोन और 15 क्यूआर कोड बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, वायडी नगर थाने में अपराध क्रमांक 416/2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस, 65, 66(डी) आईटी एक्ट एवं धारा 420 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चिराग पिता दुर्गाशंकर मेहता निवासी खाटूश्याम मंदिर के पास मल्हारगढ़, अजय पिता सुखराम प्रजापत निवासी लोहारी, जावरा जिला रतलाम, राकेश निवासी नीमच तथा दिव्यांग मेहता निवासी वार्ड नंबर 2, भगवानपुरा, नीमच को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक आरोपी इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के माध्यम से विभिन्न लोगों से आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट एवं जीमेल अकाउंट से संबंधित जानकारी प्राप्त करते थे। इसके बाद क्यूआर कोड बनाने की प्रक्रिया का पालन किए बिना कथित रूप से छलपूर्वक क्यूआर कोड तैयार किए जाते थे।

मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर ठगी के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.