ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में 21 साल बाद मध्यप्रदेश में नई लोक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन स... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी, मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर... प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सात सूत्रों को बताया सेवा यात्रा की आत्मा आज अनंत चतुर्दशी पर आज होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन, सूर्यास्त से पहले विसर्जन की परंपरा, मिट्टी ... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक निदेर्शन मे छह मामलों में कार्रवाई, सट... मंदसौर वायडीनगर थाना क्षेत्रः सोलर प्लांट से करीब 6 किमी लंबी डीसी केबल चोरी दलौदा पुलिस की कार्रवाई- 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा जब्त, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित करीब 4.... मारपीट करने वाले पति-पत्नी को 03-03 माह का सश्रम कारावास। मध्यप्रदेश, नीमच जिला के 2 व्यक्ति अर्थदण्... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाईःभावगढ़ में दो सहित अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 6 ... मंदसौर के जैन स्कूल के पास सट्टे पर हार-जीत का दांव लगाते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 510 रुपए नकद एवं स...

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सात सूत्रों को बताया सेवा यात्रा की आत्मा

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके विचारों और सेवा भाव का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने समाज के कर्तव्यों को निभाने के लिए सात सूत्र दिए हैं। ये सात सूत्र सेवाभाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मकता, संवेदना और संवाद हैं। यही सात सूत्र सेवा यात्रा की आत्मा हैं और हर भाजपा कार्यकर्ता को नई ऊर्जा देते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमेशा ‘चरैवति-चरैवति-चरैवति’ के मंत्र का संदेश देते रहे। वे स्वयं एक अविरत यात्री थे। सेवा यात्री के रूप में निरंतर चलते रहना ही हमारा ध्येय है और इसके लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय से बड़ी प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के उन व्यक्तित्वों में रहे, जिन्होंने भारत को विदेशी दृष्टिकोण से देखने के बजाय स्वदेशी विजन दिया। उन्होंने सेवा के संस्कार को नए सिरे से गढ़ा। उनके एकात्म मानव दर्शन में सेवा का जो स्वरूप है, वह भाजपा के कार्यकर्ताओं और सरकारों को निरंतर प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा में देशभक्ति, सेवा, संस्कार और संकल्प के भाव दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी संकल्प के साथ देश विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.