मंदसौर के जैन स्कूल के पास सट्टे पर हार-जीत का दांव लगाते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 510 रुपए नकद एवं सट्टा सामग्री जब्त
मंदसौर। मध्यप्रदेश, जिला मंदसौर के वायडी नगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा लगाकर हार-जीत का दांव लगाने वाले एक व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से सट्टा सामग्री एवं 510 रुपए नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई 23 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1.55 बजे से 2.20 बजे के बीच जैन स्कूल के पास इंद्रा कॉलोनी, मंदसौर में की गई। पुलिस ने मौके से नदीम पिता शरीफ मेव, उम्र 31 वर्ष, निवासी नयापुरा, थाना कोतवाली मंदसौर को सट्टा लगाते हुए पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से सट्टा सामग्री एवं 510 रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी हार-जीत का दांव लगाकर अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से सट्टा संचालित कर रहा था।
इस कार्रवाई में थाना वायडी नगर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4(क) के तहत प्रकरण क्रमांक 406ध्26 दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
