ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में 21 साल बाद मध्यप्रदेश में नई लोक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन स... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी, मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर... प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सात सूत्रों को बताया सेवा यात्रा की आत्मा आज अनंत चतुर्दशी पर आज होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन, सूर्यास्त से पहले विसर्जन की परंपरा, मिट्टी ... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक निदेर्शन मे छह मामलों में कार्रवाई, सट... मंदसौर वायडीनगर थाना क्षेत्रः सोलर प्लांट से करीब 6 किमी लंबी डीसी केबल चोरी दलौदा पुलिस की कार्रवाई- 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा जब्त, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित करीब 4.... मारपीट करने वाले पति-पत्नी को 03-03 माह का सश्रम कारावास। मध्यप्रदेश, नीमच जिला के 2 व्यक्ति अर्थदण्... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाईःभावगढ़ में दो सहित अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 6 ... मंदसौर के जैन स्कूल के पास सट्टे पर हार-जीत का दांव लगाते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 510 रुपए नकद एवं स...

मंदसौर के वायडी नगर थाना क्षेत्र में चोरी की दो वारदातें, कुएं से पानी की मोटर और सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी कर ले गये, पुलिस प्रकरण दर्ज

मंदसौर। मध्यप्रदेश, जिला मंदसौर के वायडी नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देने के मामले सामने आए हैं। एक मामले में कुएं पर लगी पानी की मोटर चोरी कर ली गई, जबकि दूसरे मामले में सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कुएं से 15 हजार रुपए कीमत की पानी की मोटर चोरी
वायडी नगर थाने में दर्ज प्रकरण के अनुसार जुल्फिकार पिता एहसान शाह, उम्र 34 वर्ष, निवासी धारियाखेड़ी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके कुएं से अज्ञात व्यक्ति पानी की मोटर चोरी कर ले गया। फरियादी के अनुसार चोरी की घटना 22 सितंबर की सुबह 6 बजे से 23 सितंबर 2026 की सुबह 8 बजे के बीच हुई। अज्ञात आरोपी कुएं पर लगी पानी की मोटर निकालकर ले गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने शिकायत पर वायडी नगर थाना अपराध क्रमांक 404/26 दर्ज करते हुए धारा 303(2) बीएनएस एवं 379 भादवि के तहत प्रकरण कायम किया है। मामले की जांच की जा रही है।

सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी
दूसरी घटना मुलतानपुरा मगरी, मेडिकल कॉलेज के सामने मंदसौर क्षेत्र स्थित सोलर प्लांट की बताई गई है। यहां से अज्ञात बदमाश सोलर प्लांट में लगे इनवर्टर से कॉपर केबल चोरी कर ले गए। फरियादी पवन पिता प्रेमचंद्र पाटीदार, उम्र 47 वर्ष, निवासी यश नगर, मंदसौर ने पुलिस को बताया कि घटना 21 सितंबर 2026 की रात करीब 12-30 बजे से सुबह 5 बजे के बीच हुई। अज्ञात व्यक्ति मुलतानपुरा मगरी के सोलर प्लांट में घुसकर इनवर्टर में लगी करीब 6500 मीटर कॉपर केबल चोरी कर ले गया। इस मामले में वायडी नगर थाने में अपराध क्रमांक 405/26, धारा 303(2) बीएनएस एवं 379 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा चोरी गए माल एवं आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फ़ोटो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.