ब्रेकिंग
सागर में जहरीली शराब कांड के बीच आबकारी विभाग में फेरबदल, मंजूषा सोनी को विदेशी मदिरा भंडार के प्रभा... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस थाना वायडीनगर, दलौदा, अफजलपुर, नारायणगढ़, सीतामऊ और भानपुरा ... राजस्थान के 39 जिलों में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, 5,393 वार्डों में पार्षद चुनने क... मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, 19 वर्षिय विकास लिख राहा था सट्टा अंक तो अव... फीस वृद्धि के विरोध में मंदसौर स्थित लॉ कॉलेज के बाहर छात्रों का धरना, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रम... अवैध शराब के साथ तीन आरोपी पकड़े, सुवासरा पुलिस की कार्रवाईःतीन अलग-अलग मामलों में 82 क्वार्टर देशी श... अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ...

फीस वृद्धि के विरोध में मंदसौर स्थित लॉ कॉलेज के बाहर छात्रों का धरना, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर मौके पर पहुंचीं, समस्याएं सुनीं

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित लॉ कॉलेज में फीस वृद्धि के विरोध में विद्यार्थियों ने कॉलेज के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना है कि फीस में बढ़ोतरी होने से कई छात्रों के लिए पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो जाएगा।

धरने की जानकारी मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर मौके पर पहुंचीं और धरना दे रहे विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य श्री पाटीदार से फीस वृद्धि के संबंध में जानकारी ली।

विद्यार्थियों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि यदि फीस में बढ़ोतरी की जाती है तो आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के सामने पढ़ाई छोड़ने की स्थिति बन सकती है और इससे उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में उच्चस्तरीय दिशा-निर्देश प्राप्त कर विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण के लिए उचित निर्णय का प्रयास किया जाएगा। 7 दिन के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

बतादें., फीस वृद्धि के मुद्दे को लेकर विद्यार्थियों में नाराजगी बनी हुई है और अब सभी की नजर कॉलेज प्रबंधन एवं उच्च अधिकारियों के आगामी निर्णय पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.