ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी

अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सजा बाबा का दरबार, छप्पन भोग की सुगंध से महका संसार

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर में शिवना नदी के तट पर विराजित अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव के मंदिर में रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बाबा पशुपतिनाथ को छप्पन भोग का भव्य श्रृंगार अर्पित किया गया। प्रातःकाल से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया और भक्तों ने बाबा की आरती, श्रृंगार एवं छप्पन भोग के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। छप्पन भोग के अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ का आकर्षक श्रृंगार कर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर धार्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। भगवान एवं श्रद्धालुओं की सेवा व्यवस्था में मंदिर के मुख्य पुजारी कैलाश भट्ट, मंदिर प्रबंधक राहुल रूनवाल, सहित मंदिर के स्टाफ एवं सेवाभावी श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। मंदिर प्रबंधन की और से दिनेश परमार द्वारा बताया गया कि प्रातःकालीन आरती मंडल द्वारा छप्पन भोग का यह आयोजन प्रतिवर्ष श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया जाता है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर बाबा पशुपतिनाथ के अलौकिक स्वरूप के दर्शन करते हैं।
छप्पन भोग की सुगंध से महका पूरा संसार
छप्पन भोग दर्शन के बाद मंदसौर के वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र धनौतिया ने सोशल मीडिया पर बाबा पशुपतिनाथ के इस मनोहारी स्वरूप को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा- “भक्ति के रंग में सजा आज बाबा का दरबार, छप्पन भोग की सुगंध से महका पूरा संसार। जिसने श्रद्धा से देखा पशुपतिनाथ का ये रूप, उसके जीवन में भर जाए सुख, शांति और अनूप।” बाबा पशुपतिनाथ के छप्पन भोग श्रृंगार के दर्शन कर श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिक आनंद से अभिभूत नजर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.