ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ तीन आरोपी पकड़े, सुवासरा पुलिस की कार्रवाईःतीन अलग-अलग मामलों में 82 क्वार्टर देशी श... अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल

संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय भवन का लोकार्पण किया

Image

Madhya Pardesh / मंदसौर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने रविवार को मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, लेफ्टिनेंट कर्नल मुराली लाल अग्रवाल, गोपाल काकानी, जन भागीदारी समिति सदस्यश्री राजेश दीक्षित, ओमप्रकाश बटवाल, दिनेश प्रजापति, दिनेश परिहार, अंतिम तंवर, मनीष पाटीदार, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल मुरारीलाल अग्रवाल द्वारा इस विद्यालय भवन हेतु एक करोड रुपए की राशि दी है जिसका आज लोकार्पण हुआ है। सेवा के सैनिकों के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। विद्यार्थी के आचरण एवं व्यवहार से ही पता चलता है कि उनकी शिक्षा का स्तर क्या है। संस्कृति से ओतप्रोत संस्कार मिले हैं। अगर जीवन में संस्कार नहीं है तो अपना जीवन शून्य है।

लोकार्पण अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि भारत की भूमि देवभूमि है। जिसने हमें अक्षर का ज्ञान कराया। हम सभी को नए भारत के निर्माण में जुड़ना चाहिए। अखिलेश मिश्रा ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर देशभक्ति से ओतप्रोत शिक्षा देता है हम सभी को कुछ ना कुछ दान अवश्य करना चाहिए विद्यालय भवन का संचालन अच्छे से करें।

ImageImage

Leave A Reply

Your email address will not be published.